Mrs India Universe 2021 में बिहार की खूबसूरती का लोहा मनवाएंगी सुरम्या प्रियदर्शिनी
Stary Side

Mrs India Universe 2021 में बिहार की खूबसूरती का लोहा मनवाएंगी सुरम्या प्रियदर्शिनी

Suramya Priyadarshini in Mrs India Universe 2021-Filmynism

बिहार सिर्फ अपने दिमागी टैलेंट में ही नहीं, खूबसूरती में भी देश में एक अलग स्थान रखता है। ब्यूटीफुल सुरम्या ने कुछ ऐसा ही किया है, जिसके बाद एक बार फिर बिहार का नाम सुंदर प्रदेश में गिना जा रहा है। जी हां, दरसअल गोपालगंज की सुरम्या प्रियदर्शिनी (Suramya Priyadarshini) इस वर्ष गुरुग्राम में 17 से 21 अगस्त 2021 तक आयोजित होने वाले “मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2021” (Mrs India Universe 2021) में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।

गुरुग्राम में आयोजित इस प्रतियोगिता (Mrs India Universe 2021)में विभिन्न राज्यों की महिलाएं भाग ले रही हैं। जो महिला यह प्रतियोगिता जीतेगी वह आगे चल कर अंतरष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। सुरम्या (Suramya Priyadarshini) ने अपनी कड़ी मेहनत एवं एकाग्रता से उन्होंने फाइनल में अपना स्थान बनाया है। उनकी यह उपलब्धि समाज के समस्त विवाहित महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बनेगी, जो जीवन मे कुछ करना चाहती हैं और अपने सपने पूरे करना चाहती हैं। बता दें कि सुरम्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने चाहने वालों को दिया है।

सुरम्या प्रियदर्शिनी (Suramya Priyadarshini) के पिता रंजन कुमार सिन्हा “राजू” एवं उनकी माता “पुष्पा सिन्हा” बिहार राज्य सरकार में प्राथमिक विद्यालय के प्राचार्य पद से सेवानिवृत हुए हैं। सुरम्या की प्रारंभिक शिक्षा शहर के सेंट जोसेफ स्कूल में हुई। उन्होंने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से बी टेक किया और उसके बाद एमबीए। ऐसा नहीं है कि सुरम्या सिर्फ देखने में ही खूबसूरत हैं, पढाई के मामले में भी उन्होंने एक मिसाल कायम की है।

वर्तमान में सुरम्या प्रियदर्शिनी (Suramya Priyadarshini) अबूधाबी में संयुक्त अरब एमिरात के एक सरकारी तेल कंपनी में सम्मानित पद पर कार्यरत हैं। सुरम्या के पति अपूर्व राज भी एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में अबू धाबी में उच्च पद पर पेट्रोलियम अभियंता के रूप में आसीन हैं। सुरम्या प्रियदर्शिनी बचपन से ही पढ़ाई के अलावा एक्स्ट्रा करीकुलर एक्टिविटीज में भाग लेती थीं तथा अव्वल रहती थीं। इन्होंने कॉलेज में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई तथा दूसरे राज्यों में भी बिहार का एक उत्तम छाप छोड़ा। सुरम्या की इच्छा है कि वह नारी सशक्तिकरण एवं घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दों पर अपना योगदान दें और बिहार को अपना पुराना गौरव लौटाने में अपनी एक भूमिका निभाएं। अब देखना है बिहार की यह ब्यूटी इस प्रतियोगिता (Mrs India Universe 2021) में राज्य का नाम किस तरह से रोशन करती हैं। सुरम्या को अभी उनके चाहने वालों की दुआ की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X