प्यार हर जेनरेशन में दिल के करीब: जोया खान
Bhojpuri First Look & Poster

प्यार हर जेनरेशन में दिल के करीब: जोया खान

Zoya Khan

मशहूर निर्देशक ब्रज भूषण की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म टीनएजर लव स्टोरी (Teenage Love Story) 28 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है, उससे पहले फिल्म की लीड अभिनेत्री जोया खान (Zoya Khan) ने कहा है कि यह फिल्म उनके दिल के करीब है। जोया ने बताया कि टीनएज (Teenage) हर किसी की लाइफ में आता है। यह ऐसा वक्त होता है, जब कोई भी इंसान बचपन से उम्र के उस पड़ाव में आता है, तब उसमें समझ आने लगती है। यही उम्र आकर्षण की दहलीज होती है। उसी की कहानी है।
जोया ने कहा कि हर जेनरेशन के लिए प्यार के अपने मायने होते हैं। मैच्योर ऐज में लोगों में समझदारी हो जाती है, लेकिन टीन ऐज में एहसास तो जन्म लेते हैं मगर वहां समझदारी का अभाव होता है। ऐसे में कुछ गलतियां भी हो जाती है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि वहां प्यार नहीं होता। हमारी फिल्म दर्शकों को उसी उम्र वाली लव स्टोरी से रूबरू करवाएगी। इसको लेकर मैं बेहद आशान्वित हूं कि फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। फिल्म में मैंने खूब मेहनत की है। इस फिल्म में मेरे अपोजिट लीड में भरत गांधी हैं, जिनके साथ मेरी केमेस्ट्री लाजवाब है। ऐसा सेट पर सब कहते थे। मगर दर्शकों की राय मेरे लिए अहम है। बस दर्शकों से इतनी ही उम्मीद और आग्रह है कि वे फिल्म देखें। और बताएं कि उन्हें फिल्म कैसी लगी।
सिद्धि विनायक आर्टिस्टिक इमेजिनेशन के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म टीनएजर लव स्टोरी (Teenage Love Story) 28 फरवरी को मुंबई और गुजरात में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता प्रगति धीरज सिन्हा और निर्देशक ब्रज भूषण हैं। फिल्म में भरत गांधी, जोया खान, संजय पांडेय, माया यादव, अनूप अरोड़ा, पुष्पा वर्मा, प्रेमा किरण, अयाज खान, राजेश गुप्ता, गोपाल गुप्ता में साथ मृदुल शरण, के के गोस्वामी, कमाल सौरभ और रेखा शर्मा भी मुख्य भूमिका हैं। आदित्य मोहन का गेस्ट एपियरेंस फिल्म में नजर आयेगा। पीआरओ संजय भूषण पटियाला है। गीतकार – संगीतकार विनय बिहारी हैं। सिनेमेटोग्राफर त्रिलोकी चैधरी हैं। कला अंजनी तिवारी का है।

हर जेनरेशन के लिए प्यार के अपने मायने होते हैं। मैच्योर ऐज में लोगों में समझदारी हो जाती है, लेकिन टीन ऐज में एहसास तो जन्म लेते हैं मगर वहां समझदारी का अभाव होता है। ऐसे में कुछ गलतियां भी हो जाती है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि वहां प्यार नहीं होता। हमारी फिल्म दर्शकों को उसी उम्र वाली लव स्टोरी से रूबरू करवाएगी।

Zoya Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X