The Girl on the Train : कभी डेट पर नहीं गईं परिणीति चोपड़ा, पर ‘प्यार’ जरूर किया!
Bollywood Celebrities

The Girl on the Train : कभी डेट पर नहीं गईं परिणीति चोपड़ा, पर ‘प्यार’ जरूर किया!

Parineeti Chopra in The Girl on the Train-Filmynism

लाखों दिलों की धड़कन बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) कभी डेट पर नहीं गई हैं। यह सुनकर आप शाॅक्ड जरूर होंगे, पर यही सच है। और तो और उन्होंने अपने मोबाइल से लास्ट मैसेज अपनी मैनेजर नेहा को किया था। सबसे बड़ी बात उन्होंने 18 साल की उम्र में पहली बार किस कर लिया था। परिणीति अभी अपनी फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ (The Girl on the Train) को लेकर चर्चा में हैं, जो पिछले दिनों नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ (The Girl on the Train) के रिलीज होने पर दिए गए अपने एक इंटरव्यू में परिणीति (Parineeti Chopra) ने कई ऐसे राज खोले हैं, जिसे सुनकर आप भी अचरच में पड़ जाएंगे। परिणीति चोपड़ा का कहना है कि वह कभी डेट पर नहीं गई हैं। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने अंतिम मैसेज किसे किया था, इस पर जवाब देते हुए वे कहती हैं कि मैंने अपनी मैनेजर नेहा को मैसेज किया था। इस दौरान परिणीति ने कई सवालों के जवाब दिए, जो इन दिनों वायरल है। बता दें कि परिणीति ने ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ में बेहतरीन किरदार निभाया है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रही है।

https://www.instagram.com/p/CLpG9X5nS-8/?utm_source=ig_web_copy_link

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने कहा कि 18 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार किस किया था। उन्होंने कहा कि बाहर कहीं नहीं जाते थे, हम घर पर ही मिलते थे और साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते थे। दोस्त के साथ में मूवी देखते, खाना ऑर्डर करते और फिर साथ में खाते थे। परिणीति ने अपने क्रश के बारे में भी बताया। आपको पता है सैफ अली खान (Saif Ali Khan) उनके क्रश है। परिणीति चोपड़ा ने ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ (The Girl on the Train) से डिजिटल डेब्यू किया है। फिल्म में परिणीति के अलावा अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और अविनाश तिवारी जैसे सितारों अहम किरदार में हैं। रिभू दासगुप्ता के निर्देशन बनी यह फिल्म इसी नाम से रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म का रीमेक है। फिल्म में परिणीति के काम को हर कोई सराह रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X