बॉलीवुड की ये टॉप एक्ट्रेस जो बिहार से रखती हैं ताल्लुक
Bollywood

बॉलीवुड की ये टॉप एक्ट्रेस जो बिहार से रखती हैं ताल्लुक

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जो यूपी बिहार से आई है और इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है। आज आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बतायेगें जो यूपी बिहार से नाता रखती हैं। बिहार की ये अभिनेत्रियां आज की तारीख में बॉलीवुड में सबसे अधिक पैसा और नाम कमा रही है…

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को कौन नहीं जानता, यह किसी के पहचान की मोहताज नहीं है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रियंका चोपड़ा ने बहुत सी सुपरहिट फिल्में दी है। बाद में इन्होंने हॉलीवुड की तरफ अपना रुख कर लिया था। प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर बिहार में हुआ था अब जमशेदपुर झारखंड का हिस्सा बन गया है, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अभी तक किसी भी भोजपुरी फिल्म में नजर नहीं आई हैं।

नेहा शर्मा

नेहा शर्मा एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ-साथ भारतीय मॉडल भी है। इनका जन्म 21 नवंबर 1987 को बिहार के भागलपुर में हुआ था। उन्होंने 2007 में मोहित शर्मा की फिल्म “क्रूक” से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इन्होंने साउथ की फिल्मों में भी काम किया है, बिहार की जन्मी इस अभिनेत्री ने अभी तक भोजपुरी फिल्मों में काम नहीं किया है।

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 02 जून 1987 में बिहार की राजधानी पटना में हुआ था और यह अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है, उन्होंने भी किसी भोजपुरी फिल्म में काम नहीं किया है।

संदली सिन्हा

संदली सिन्हा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक बेहतरीन अदाकारा है। संदली सिन्हा का जन्म 11 जनवरी 1972 को मुजफ्फरपुर में हुआ था, इन्होंने अनुभव सिन्हा की फिल्म “तुम बिन” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद यह बेहतरीन अभिनेत्री बन गई लेकिन आगे चलकर इनका करियर कुछ खास सफल साबित नहीं हुआ था। इन्होंने भी भोजपुरी फिल्मों में काम नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X