जब अरसे बाद दिखीं Janhvi Kapoor, फैंस के ‘धड़क’ते दिल ने कहा-OMG!
Bollywood Celeb Fashion

जब अरसे बाद दिखीं Janhvi Kapoor, फैंस के ‘धड़क’ते दिल ने कहा-OMG!

Bollywood Actress Janhvi Kapoor-Filmynism

बॉलीवुड की पहली ‘महिला सुपरस्टार’ कही जाने वाली दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) की बड़ी बेटी और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) उन्हीं के नख्शेकदम पर चल रही हैं। फिल्म ‘धड़क’ (Dhadak) से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली जान्हवी अपनी खूबसूरती व मासूमियत से करोड़ों फैंस का दिल धड़का रही हैं। लोग जान्हवी में श्रीदेवी की झलक देखते हैं। पिछले दिनों जान्हवी जब जिम जाने के दौरान दिखीं तो मीडिया के कैमरे में कैद हो गईं। जान्हवी के उस जिम लुक को देखकर हर कोई वाउ कह रहा है।

बता दें कि जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सतर्क रहती हैं। जान्हवी कपूर एक फिटनेस फ्रीक लड़की हैं जिन्हें अक्सर जिम वियर में स्पॉट किया जाता है। पिछले दिनों जान्हवी ने अपने जिम लुक से फैंस को इम्प्रेस किया। वर्कआउट के लिए उन्होंने इस ऑल व्हाइट लुक को चुना था। व्हाइट शॉट्स के साथ व्हाइट क्रॉप टॉप में जान्हवी का कूल अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आया। बंधे बाल और चेहरे पर मास्क लगाकर जान्हवी काफी स्टाइलिश लग रही थी। उनका यह लुक देख उनके फैंस ने कई सारे कमेंट किया। किसी ने लिखा कि आपके जैसा बाॅलीवुड में दूसरी कोई नहीं तो किसी ने लिखा आप कल की श्रीदेवी हैं।

कुछ दिन पहले जान्हवी कपूर अपनी कजिन रिया कपूर की वेडिंग पार्टी में नजर आई थीं। जान्हवी ने अपने अंकल अनिल कपूर के घर के बाहर पपाराजियों को पोज दिए थे। दरअसल, रिया कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी के साथ शादी की है।

https://www.instagram.com/p/CS_dhi1oVIc/?utm_source=ig_web_copy_link

स्टार वर्सेज फूड (Star Vs Food) के पहले सीजन की सफलता के बाद अब इसका दूसरा सीजन भी जल्द ही लॉन्च होने जा रहा है। शो का प्रोमो सामने आ गया है, जिससे पता चल गया है कि इस बार कौन कौन किचन में खाने से जंग करने आ रहा है। बता दें कि इस नए सीजन में नए सितारे दिखेंगे जिनमें जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor), अनन्या पांडे (Ananya Pandey), नोरा फतेही (Nora Fatehi), रैपर बादशाह (Rapper Badshah) और झक्कास मैन अनिल कपूर (Anil Kapoor) का नाम शामिल है। शो के प्रोमो में सभी किचन में खाने से वाकई जंग लड़ते दिख रहे हैं। यह सीजन लोगों को वाकई पसंद आएगा। अब देखना है स्टार किचेन में कौन सी रेसिपी पकाते हैं।

https://www.instagram.com/p/CSQy9jUoVtH/?utm_source=ig_web_copy_link

इससे पहले जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो शेयर किए थे। पहले में वह बिकिनी टॉप पहनकर आसानी से संतरे का जूस निकालती आ रही हैं। दूसरे वीडियो में वाइट शॉर्ट और ब्लू टॉप पहने हुए संतरे का जूस निकलने में काफी स्ट्रगल कर रही हैं। दूसरे में वीडियो में जान्हवी कपूर को कहते हुए सुना जा सकता है, दीदी इतना ही मिलेगा आज। यह वीडियो जान्हवी के फैंस ने खूब पसंद किया। जान्हवी के फैंस मानते हैं कि ये बात सच है जान्हवी में अभी थोड़ा बचपना है, पर वे जल्द ही मैच्योर अभिनेत्री बन जाएंगी।

https://www.instagram.com/p/CSzDo9vIXDF/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/CSyXoQNIfEV/?utm_source=ig_web_copy_link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X