भोजपुरी फिल्म ‘वंश’ के खलनायक पप्पू यादव ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ और भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की जमकर तारीफ की। वे फिल्म ‘वंश’ की शूटिंग समाप्त होने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में यूपी में फिल्मों की शूटिंग में बढ़ोत्तरी हुई है। हमारे यहां एक से बढ़कर एक लोकेशन हैं और सरकार यहां बनने वाली फिल्मों को सब्सिडी दे रही है। इससे बड़ी से बड़ी फिल्मों की भी शूटिंग यहां होती है, जिससे स्थानीय लोगों को काम भी मिलता है। इसके लिए हम योगी सरकार को धन्यवाद देते हैं। हमारी फिल्म की शूटिंग जौनपुर में हुई है।
वहीं, उन्होंने भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की भी जमकर तारीफ की और कहा कि वे जल्द ही उनके साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। उन्होंने बताया कि खेसारीलाल यादव डाउन टू अर्थ हैं। वे सुपर स्टार हैं, लेकिन सहजता और सरलता में उनकी कोई सानी नहीं है। वे कई बार चीजें आउट ऑफ द वे जाकर भी करते हैं। वे बाढ़ पीतिडतों की मदद करते हैं। जरूरतमंदों की भी सहायता करते हैं। वे कमाल के इंसान हैं। वहीं, उन्होंने फिल्म ‘वंश’ में अपनी भूमिका को लेकर कहा कि यह शानदार फिल्म है। इसमें मुझे महा अभिनेता अवधेश मिश्रा के साथ काम करने को मिला है। उनसे मुझे फिल्म में बहुत कुछ सीखने को भी मिला। वे भोजपुरी इंडस्ट्री के मजबूत स्तंभ हैं। ‘वंश’ में उनका अभिनय भी कमाल का है। इसलिए हम सबों को पूरी उम्मीद है कि ‘वंश’ भोजपुरी सिनेमा की बेस्ट फिल्म होने वाली है।
आपको बता दें कि फिल्म ‘वंश’ के निर्देशक राज किशोर प्रसाद हैं। यह एक सामाजिक और पारिवारिक ड्रामा है। फिल्म में गौरव झा और ऋतु सिंह मुख्य भूमिका में हैं। साथ में पलक तिवारी, अवधेश मिश्रा, सी पी भट्ट, संजय वर्मा, शीतल सिंह और रेणु सिंह नजर आने वाले हैं। फिल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। कोरियोग्राफर प्रवीण हैं। डीओपी जहांगीर खान का है। कोरियोग्राफर प्रवीण है। म्यूजिक कल्याण विठल का होगा। फिल्म की कहानी मनोज पांडेय ने लिखी है।
भोजपुरी फिल्म फिल्म ‘वंश’ में पप्पू का बजेगा डंका
