Bhojpuri What's Hot

दर्शकों को पसंद आई भोजपुरिया ‘लैला-मजनूं’ की जोड़ी

भोजपुरी स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू और भोजपुरी सेंशेसन अक्षरा सिंह की फिल्म ‘लैला मजनू’ की धूम बॉक्स ऑफिस पर खूब देखने को मिल रही है। यही वजह है कि बिहार, झारखंड,के बाद मुंबई, गुजरात यूपी व दिल्ली के दर्शकों को भी फिल्म खूब पसंद आ रही है। दर्शकों ने फिल्म की सराहना दिल खोल कर की है। 2020 के शुरूआत में फिल्म को बिहार में हाउसफुल ओपनिंग मिली, जिसके लिए तकरीबन भोजपुरी सिनेमा तरस गई थी। मगर इस फिल्म ने भोजपुरिया दर्शकों को न सिर्फ अपनी ओर मोड़ने में कामयाबी हासिल की, बल्कि भोजपुरी के प्रति लोगों की सोच भी बदल दी।
फिल्म के निर्माता राजकुमार आर पांडेय ने खुशी का इजहार किया है और कहा कि ‘लैला मजनू’ की सफलता का श्रेय फिल्म की पूरी टीम के साथ दर्शकों को भी जाता है। इसलिए हम मानते हैं कि दर्शकों की भागीदारी के बिना कोई भी सिनेमा बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा सकती है। राजकुमार आर पांडेय ने पटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक वक्त था दृ जब भोजपुरी सिनेमा को देखने दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ता था। लंबी लाइनों में लगकर काफी मशक्कत के साथ टिकट खरीदते थे। ऐसा कुछ हमने पटना में वीणा सिनेमा में लंबे अर्से देखा था, जिसके देखकर हमें पॉजिटिव वाइव आ रही थी।
राजकुमार आर पांडेय ने कहा कि ‘लैला मजनू’ आज के जमाने की कहानी है, जो दर्शकों को सीधे दृ सीधे फिल्म से जोड़ देती है। इसके अलावा फिल्म का शानदार गीत संगीत, संवाद और स्क्रीनप्ले दर्शकों को फिल्म से जोड़े रखता है। हमारी फिल्म की सफलता की यही वजह है। हमें उम्मीद है कि हमारी फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्म होगी, क्योंकि ऐसी फिल्में कम ही बनती हैं।

‘लैला मजनू’ की सफलता का श्रेय फिल्म की पूरी टीम के साथ दर्शकों को भी जाता है। इसलिए हम मानते हैं कि दर्शकों की भागीदारी के बिना कोई भी सिनेमा बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा सकती है।


गौरतलब है कि साईं दीप फिल्म्स प्रस्तुत फिल्म लैला मजनू के निर्माता राजकुमार आर पांडे और निर्देशक महमूद आलम हैं। कहानी भी महमूद की है और पटकथा एस के चैहान ने लिखी है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। संगीतकार राजकुमार आर पांडे व प्रमोद गुप्ता का है। गीतकार राजकुमार आर पांडे, श्याम देहाती, नौसाद खान और आशुतोष हैं। डीओपी नागेंद्र कुमार, एक्शन श्री श्रेष्ठ और कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। संवाद संदीप के. कुशवाहा का है।

Laila Majnu
Exit mobile version