Bhojpuri First Look & Poster

‘जीत’ और ‘हम यार हैं तुम्हारे’ से फैंस के दिल में जगह बनाएंगी अविष्का देव

Avishka Dev in Hum Yaar Hain Tumhare-Filmynism

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में नई अभिनेत्री अविष्का देव (Avishka Dev) आगाज कर रही हैं। अविष्का की पहली फिल्म जीत (Jeet) है, जिसमें वे रितेश पाण्डेय (Ritesh Pandey) के अपोजिट नजर आयेंगी। इस फिल्म के बाद अविष्का देव (Avishka Dev) भोजपुरी फिल्म हम यार हैं तुम्हारे (Hum Yaar Hain Tumhare) में मुख्य भूमिका में नजर आनेवाली हैं।


अभिनेत्री अविष्का देव (Avishka Dev) ने हाल ही में अपनी शूटिंग कम्पलीट की है। बता दें कि अविष्का देव भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत टैलेंटेड नवोदित अभिनेत्रियों में से एक हैं। बनारस की धरती से तालुकात करनेवाली अविष्का देव से मिली जानकारी के अनुसार उनका सपना था कि वो अभिनेत्री बने और आज उन्होंने अपनी मेहनत और संघर्ष से अपने सपने को पूरा किया। उन्होंने बताया कि इतना आसान नही था बनारस शहर से निकल कर मुम्बई जैसे फास्ट सिटी में आकर अभिनेत्री बन जाना। उनके यह काफी चुनौतीपूर्ण रहा है


फिल्म हम यार हैं तुम्हारे (Hum Yaar Hain Tumhare) को लेकर वो काफी उत्साहित नजर आ रही है और वो कहती कि फिल्म में हम यार है तुम्हारे काफी अच्छी फिल्में बनी है।फिल्म मेरे साथ बाहुबली अभिनेता प्रिंस सिंह की जोड़ी बनाई गई है। मुझे उम्मीद है आप सभी दर्शको को फिल्म बेहद पसंद आयेगी। अब देखना है लोगों को अविष्का की एक्टिंग किस कदर पसंद आती है। वैसे पहली नजर में लोगों को अविष्का का अंदाज बहुत पसंद आया है।

Exit mobile version