Bhojpuri New Album & Songs

अक्षरा सिंह का फिर टूटा दिल, अब गाया…. उसी को काटता है’

Akshara Singh-Filmynism

‘कोई ऐसा सगा नहीं है, जिसे तूने ठगा नहीं है।‘ भोजपुरी की सुपरस्‍टार सिंगर एक्‍टर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने एक बार फिर अपने विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसमें अक्षरा ने सां‍केतिक रूप से अपने विरोधी के दागदार इतिहास की भी चर्चा की है। और तो और अक्षरा ने उसे गिद्ध तक करार दे दिया है।

कुछ साल पहले अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जिंदगी में उथल पुथल मची थी, जिसकी वजह उन्‍होंने इंडस्‍ट्री के दिग्‍गज कोस्‍टार को बताया था। उस वक्‍त वे बेहद परेशानियों से गुजर रहीं थी। तब भी उन्‍होंने अपने दर्द का इजहार अपने गानों के जरिये किया था। फिर उस दर्द से उबरने के लिए उन्‍होंने गायिकी शुरू की और देखते ही देखते ऑडियंस के दिलोदिमाग पर छा गईं। नतीजा उनके गाने को सभी मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर खूब पसंद किया जाने लगा। तभी एक वक्‍त आया कि अक्षरा के गाने भोजपुरी के चर्चित म्‍यूजिक चैनल से आउट हो गए। कहा गया कि अक्षरा सिंह को भोजपुरी के कुछ बड़े स्‍टार ने साजिश के तहत उन म्‍यूजिक चैनल पर दबाव बनाया।

इस घटना के बाद अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने खुद का चैनल बनाया और कई नये चैनलों के लिए एक से बढ़कर एक हिट दिए। कोविड के समय भी साल 2020 में अक्षरा सिंह ने बिना रूके खूब काम किया। इसके बाद लगा कि अक्षरा की लाइफ में सबकुछ ठीक चल रहा है, लेकिन अचानक अक्षरा सिंह का यह गाना ‘जिसका चाटता है उसी को काटता है’, इस बात की ओर इशारा करता है कि फिर से उन्‍हें किसी ने ठेंस पहुंचाई है। जिसके बाद उन्‍होंने भी अपने इस गाने के जरिये विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है।

HD VIDEO | जिसका चाटता है उसी को काटता है | Akshara Singh | Song 2021

बहरहाल जो भी इस गाने में अक्षरा (Akshara Singh) का स्‍वैग खूब निकल कर बाहर आ रहा है। इस गाने को अक्षरा ने अपने ही चैनल से रिलीज किया है, जिसको अब तक लाखों व्‍यूज महज 24 घंटे में मिली हैं। आपको बता दें कि गाना ‘जिसका चाटता है उसी को काटता है’ को अक्षरा ने खुद गाया है। मनोज मतलबी का गीत है और संगीत अविनाश झा घुंघरू का है। वीडियो डायरेक्‍टर पंकज सोनी हैं।

Exit mobile version