Bhojpuri Trending Videos

उड़ने लगे गुलाल: जब राकेश मिश्रा ने मधु से कहा, ‘खेला भऊजी होली’

Khela Bhauji Holi by Rakesh Mishra-Filmynism

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में होली स्पेशल गाने (Holi Special Song) आने शुरू हो गए हैं। भोजपुरी गानों (Bhojpuri Song) में राकेश मिश्रा (Rakesh Mishra) के गानों का जलवा है। उनका नया होली गाना ‘खेला भऊजी होली’ (Khela Bhauji Holi) रिलीज के साथ वायरल हो गया है। गाना वेब म्यूजिक से रिलीज हुआ है, जिसमें राकेश और मधु एक बार फिर धमाल मचा रहे हैं।

हाल ही में उनका होली स्पेशल एक गाना ‘ए राजा रंग डाली ना भितरिया’ (E Raja Rang Dala Na Bhitariya) भी खूब धमाल मचा रहा है और नए रिकॉर्ड की ओर अग्रसर है। अब राकेश मिश्रा दूसरा होली गीत के लिए ‘खेला भऊजी होली’ लेकर आ गए हैं। इस गाने की शूटिंग राजगीर में हुई हैं। इस गाने में राकेश मिश्रा और मधु की सुपर हिट जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यह जोड़ी राकेश मिश्रा के सबसे पॉपुलर गाना ‘ए राजा जाई न बहरिया’ (E Raja Jai Na Bahariya) में साथ नजर आ चुकी है। राकेश मिश्रा का कहना है कि इस गाने से भी खूब उम्मीदें हैं। मुझे पता है लोगों को बहुत पसंद आएगा।

#Video - #Rakesh_Mishra | खेलs भऊजी होली | Khela Bhauji Holi | Bhojpuri Holi Song | Trishakar Madhu
Exit mobile version