Bhojpuri New Album & Songs

OMG…अब Pawan Singh को क्या हो गया, क्यों कहा-डॉक्टर साहेब माना किए हैं!

Pawan Singh in Doctor Saheb Mana Kiye Hai-Filmynism

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों गानों के जरिये अपने चाहने वालों को खूब इंटरटेन कर रहे हैं। एक के बाद एक सुपर हिट अलबम लेकर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा रहे हैं। बुधवार को उनका एक और धमाकेदार नया गाना डॉक्टर साहेब माना किये हैं (Doctor Saheb Mana Kiye Hai) रिलीज हुआ है, जो तुरंत तेजी से वायरल भी हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस एलबम को साढे 5 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके थे।

टीम फिल्म भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज पवन सिंह (Pawan Singh) का गाना डॉक्टर साहेब माना किये हैं (Doctor Saheb Mana Kiye Hai) को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गाना आज ही मिलियन व्यूज क्लब में शामिल हो जायेगा, जो पवन के गानों की खासियत होती है. पवन सिंह ही एकमात्र ऐसे सिंगर हैं, भोजपुरी इंडस्ट्री के जिनके गाने पलक झपकते नये-नये रिकॉर्ड बना देते हैं। पवन का यह गाना भी बेहद खूबसूरत है, जिसको लेकर पवन सिंह बेहद आशान्वित हैं। बता दें कि पवन सिंह ऐसे कलाकार हैं, जो जब भी कोई एलबम लेकर हिट हो जाता है।

अपने इस गाने को लेकर पवन सिंह (Pawan Singh) कहते हैं कि यह गाना बेहद मजेदार और लोगों को पसंद आने वाला है। गाने डॉक्टर साहेब माना किये हैं (Doctor Saheb Mana Kiye Hai) की मेकिंग में हमने इसको खूब एन्जॉय किया है। उम्मीद है सबों को यह गाना खूब पसंद आएगी। उन्होंने कहा कि आपके प्यार और आशीर्वाद से ही हमे प्रेरणा मिलती है, इसलिए हमारे गानों से अपना स्नेह बनाये रखें। आपको बता दें कि गाना डॉक्टर साहेब माना किये है को पवन सिंह ने गाया है। लिरिक्स रिकेश पांडेय का है। म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। फिलहाल तो आप भी पवन सिंह का यह गाना सुनिए।

Pawan Singh | Doctor Saheb Mana Kiye Hai | डॉक्टर साहेब माना किये है | Full Video | Bhojpuri Song
Exit mobile version