Box Office Videos

ओटीटी प्लेटफार्म पर इन साइको सीरीज को नहीं देखा तो क्या देखा!

मनोरंजन के बाकी माध्यमों की तरफ आज कल ओटीटी प्लेटफार्म का करेज भी खूब बढ़ा है। यही कारण है कि ओटीटी प्लेटफार्म पर दर्शकों की लगातार बढ़ रही संख्या रही है और मेकर्स कई तरह के शानदार कंटेंट रिलीज कर रहे है। जिसमे कहानी, किरदार और अभिनय को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में आज हम आपके लिए साइको आधारित वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए है। आइए जानते हैं उन वेब सीरीज के बारे में –

17अभय

Abhay Web Series | Official Trailer | A ZEE5 Original | Kunal Kemmu | Streaming Now On ZEE5

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कुणाल खेमू की कुछ समय पहले रिलीज हुई वेब सीरीज अभय 2 एक शानदार कहानी है। जिसकी कहानी साइको किलर पर आधारित है। जिसको लोगों को तड़पा-तड़पाकर मारने में बहुत मजा आता है। इस किरदार को सीरीज में अभिनेता राम कपूर ने निभाया है। उनका किरदार वेब सीरीज में काफी हॉरर है।

पाताल लोक

अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस तले बनी पताला लोक वेब सीरीज एक विवादित वेब सीरीज है। जिसकी कहानी एक साइको किलर पर आधारित है जो अपनी लाइफ में 30 से जयादा मर्डर कर चुका है। इस साइको किलर का नाम विशाल त्यागी है। पाताल लोक में मुख्श्य किरदार के रूप में अभिनेता जयदीप अहलावत नजर आए है

ब्रीदः इन टू द शैडोज़

अभिषेक बच्चन की मशहूर वेब सीरीज ब्रीदः इन टू द शैडोज़ की भी कहानी कुछ ऐसी ही है। जिसमे एक साइको का किरदार होता है जो बच्चों को किडनैप कर लेता है। इस अभिषेक के अलावा अमिता साद और कीर्ति सुरेश अहम रोल में नजर आए है। इस वेब सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते है।

Exit mobile version