Bhojpuri What's Hot

OMG! कनक यादव पर लट्टू हुए कल्लू, कहा-‘नथुनिया जबसे पिन्हलु करेजा पीटे दुनिया’

Kanak Yadav and Arvind Akela Kallu in Nathuniya-Filmynism

भोजपुरी सिनेमा की क्यूट गर्ल कनक यादव और सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू की अपकमिंग फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ का एक फेमस गाना ‘नथुनिया’ रविवार को रिलीज हो गया। रिलीज होते ही यह लोगों की जुबां पर छा गया है। इस गाने को आवाज दी है खुद अरविंद अकेला कल्लू और खूशबू तिवारी ने।

अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ का गाना ‘नथुनिया’ रिलीज होने के बाद अभिनेत्री कनक यादव ने कहा कि डीआरजे रिकाॅड्र्स की ओर से जारीयह गाना मुझे भी बहुत पसंद है। कनक ने कहा कियह फिल्म वाकई बहुत अच्छी बनी है। सबको बहुत पसंद आएगी। जब गाना इतना अच्छा लग रहा है, तो यकीन मानिए फिल्म भी जरूर पसंद आएगी। उन्होंने कहा कि इसमें अरविंद जी के साथ मेरी जोड़ी को लोग खूब पसंद करेंगे। कनक ने कहा कि नथुनिया गाने का लिरिक्स प्यारेलाल यादव कविजी ने लिखा है, वहीं म्यूजिक ओम झा का है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश, कानपुर से सटे एक छोटे से गांव परमू का पुरवा से निकलकर परिवार के साथ गाजियाबाद और फिर वहां से निकलकर माया नगरी मुंबई में कई सालों से अपने फैंस के दिलों पर छाई कनक यादव इससे पहले कई फिल्मों में अपनी अमिट छाप छोड़ चुकी हैं। खूबसूरत अदाकारा कनक यादव बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। कनक यादव के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात हैं, तो भाई आईआरएस के जरिये असिस्टेंट कमिश्नर हैं। कनक ने स्वयं भी एमसीए की पढ़ाई पूरी की है और इसके बाद फिल्मी दुनिया में आई हैं।

टीवी धारावाहिक जय जय बजरंगबली से अपने कॅरियर शुरू करने वाली कनक यादव ने नैंसी, पुनर्विवाह, महिमा शनिदेव, बालिका वधू, क्राइम पेट्रोल, दिल आशना है, गौतम बुद्ध इत्यादि में अपने अभिनय का जादू बिखेरा है। हाल ही में डी डी किसान चैनल पर प्रसारित सीरियल किसके रोके रुका है सवेरा में भी मुख्य भूमिका आशा के किरदार में भी कनक सुर्खियां बटोर चुकी हैं। इसके अलावा वे दर्जनों भोजपुरी फिल्म व गानों में दिख चुकी हैं। फिलहाल तो उनका पूरा ध्यान अपनी अपकमिंग फिल्म पर है।

#VIDEO | Nathuniya | नथुनिया | #Arvind Akela Kallu  | Kanak Yadav | Bhojpuri Hit Video Song 2021
Exit mobile version