Bhojpuri New Album & Songs

…जब तनुश्री से अपने ब्वाॅयफ्रेंड से कहा-मैं आई तेरे मिसकाॅल पे!

Tanushree as Main Aayi Tere MissedCall Pe-Filmynism

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की लोकप्रिय सिंगर खुशबू जैन (Khushboo Jain) का एक नया गाना ‘मैं आई तेरी मिसकॉल पे’ (Main Aayi Tere Miss Call Pe) रिलीज हो गया है। इसमें भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की सुपर हॉट अभिनेत्री तनुश्री (Tanushree) का धमाकेदार परफॉर्मेंस लोगों को अपनी ओर खूब आकर्षित कर रहा है। एक मिस्ड काॅल प्यार को इस गाने में बखूबी दिखाया गया है।

खुशबू जैन (Khushboo Jain) का यह गाना कॉलेज गोइंग यूथ पर बेस्ड है, जो बेहद एंटरटेनिंग है। इस गाने को तनुश्री (Tanushree) पर फिल्माया गया है, जिनका भोजपुरी इंडस्ट्री के यूथ में जबर्दस्त क्रेज है, इसलिए यह गाना भी उनपर बेहद शूट कर रहा है। बता दें कि मैं आई तेरी मिसकॉल पे (Main Aayi Tere Miss Call Pe) का लिरिक्स श्याम देहाती (Shyam Dehati) ने दिया है, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। कोरोना के दूसरी लहर के दौरान उनका निधन हो गया था। वे इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गीतकार थे, जिसकी छाप इस गाने में भी देखने को मिल रही है, जो सोशल मुद्दों को लेकर गाने बनाने वाली कम्पनी विजय लक्ष्मी म्यूजिक के विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून से रिलीज हुई है।

इस गाने को लेकर खुशबू जैन (Khushboo Jain) तो बेहद उत्साहित हैं, लेकिन उन्हें स्व. श्याम देहाती (Shyam Dehati) की कमी भी बेहद खल रही है। अपने गाने को लेकर खुशबू कहती हैं, श्याम देहाती भोजपुरी इंडस्ट्री के लीजेंड थे। उनकी कमी इंडस्ट्री को खूब खल रही है। यह गाना भी हम उन्हीं को डेडीकेट करते हैं। उनके बिना इंडस्ट्री सूना है, लेकिन उन्होंने जो संगीत की विरासत छोड़ी है, उसे आगे बढाने में कलाकारों के साथ श्रोताओं की भी अहम भूमिका है, इसलिए आप से अपील है कि आप इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें। यह गाना रिलीज होने के बाद से ही भोजपुरी श्रोताओं की पसंद बना हुआ है। इसमें तनुश्री भी बहुत हाॅट लग रही हैं।

#VIDEO | मैं आई तेरी मिसकॉल पे | Ft. Tannu Shree | Khushboo Jain | Bhojpuri Song
Exit mobile version