News NewsAbtak

CoronaVirus: मुंबई में कई सिनेमाघर रातों-रात हुए बंद

भारत में अब तक तक कोरोना के कुल 90 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में देश के कई राज्य खुद को आपातकाल घोषित कर चुके है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी मामले की संदिग्धता को समझते हुए मुंबई और इससे सटे इलाकों में सिनेमाघरों को बंद करने के आदेश दे दिया है।

महाराष्ट्र में CoronaVirus के कई पॉजिटिव मामले सामने आने से महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे और नागपुर के सिनेमाघरों को बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में सभी स्कूलों को बंद करने की जानकारी सीएम उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को विधानसभा में दी।

इसके आलावे कोरोना वायरस के कारण दिल्‍ली सहित, जम्मू, केरल,कर्नाटक और उड़ीसा में सिनेमाघर बंद करने का आदेश दिया है। मैन टू मैन कॉन्टैक्ट से फैल रहे वायरस के खतरे के कारण जहां कई स्कूल-कॉलेज कुछ दिनों के लिए बंद किए जा रहे हैं वहीं फ़िल्मों की शूटिंग और प्रमोशन और नई फ़िल्मों की रिलीज भी स्थगित की जा रही है।

आपको बतातें चलें कि बीते शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 5 नए मामले सामने आये हैं। इसमें एक पुणे से और 3 नागपुर और एक ठाणे से हैं।

Exit mobile version