Bollywood NewsAbtak

बाॅलीवुड के ‘शोमैन’ राजकपूर के बेटे राजीव कपूर का 58 साल की उम्र में निधन

Rajiv Kapoor Death-Filmynism

बॉलीवुड एक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) का निधन हो गया है। राजीव कपूर शोमैन राज कपूर (Raj Kapoor) के बेटे थे। खबर के मुताबिक राजीव कपूर अभी महज 58 साल के थे। बता दें कि राजीव कपूर तीनों भाई- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर के बाद सबसे छोटे थे। राजीव के निधन से बाॅलीवुड में शोक की लहर है।

खबर है कि राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उनके भाई रणधीर कपूर उन्हें चेंबूर स्थित इनलेक अस्पताल ले गए थे। अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रणधीर कपूर ने भाई की मृत्यु की पुष्टि करते हुए कहा, मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया। डॉक्टर ने पूरी कोशिश की पर वह उसे बचा नहीं पाए। नीतू कपूर ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राजीव कपूर (Rajeev Kapoor) के निधन के बाद बाॅलीवुड में शोक जताने वालों का तांता लग गया है।

Exit mobile version