Bhojpuri New Album & Songs

रैपर बादशाह को भोजपुरी से हुआ प्यार, ‘पानी-पानी’ की ग्रैंड सक्सेस के बाद अब पवन सिंह संग जमेगी जोड़ी

Pawan Singh and Rapper Badshaah-Filmynism

भोजपुरी फिल्मों में अब सिर्फ भोजपुरी स्टार ही नहीं, बॉलीवुड और टीवी स्टार भी जलवे बिखेर रहे हैं। खबर है कि रैपर बादशाह को भोजपुरी से प्यार हो गया है। ‘पानी-पानी’ की सफलता के बाद अब पॉवर स्टार पवन सिंह के साथ नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड में सबों के चहेते बन चुके भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और मशहूर रैपर बादशाह की जोड़ी जल्द ही दर्शकों को देखने को मिल सकती है। इस खबर पर उन्हीं दोनों ने मुहर लगा दी है। दरअसल एक मुंबई में दोनों मिले हैं, जिसकी फोटो इन दिनों वायरल हुई है।

खबर है कि ‘पानी-पानी’ के भोजपुरी वर्जन में रैप करने के बाद बादशाह का भोजपुरी से लगाव बेहद बढ़ गया है, इसलिए अब वे एक बार फिर नए सिरे से नए स्टार के साथ काम करने को इक्छुक हैं। बादशाह की मुलाकात अब हिट मशीन पवन सिंह से हुई, जो पहले भी सलीम सुलेमान और पायल देव के साथ मिलकर बड़ी हिट दे चुके हैं। ऐसे में बादशाह का पवन और आदित्य देव से मुलाकात इस बात की ओर इशारा करती है कि ये सभी मिलकर जल्द ही धमाकेदार गाने की जबरदस्त प्लानिंग कर रहे हैं।

फिल्मिनिज्म को मिली जानकारी के अनुसार नए कांसेप्ट पर काम करने वाली म्यूजिक कंपोजर पायल देव भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकती हैं, जो पवन सिंह के साथ काम करने को लेकर बेहद कम्फर्टेबल हैं। और जब पवन, पायल और बादशाह को तिकड़ी नया धुन लेकर आएगी, तो धमाका होना तय ही है। बस इसके लिए थोड़ा इंतज़ार करना होगा। अब देखना है कब दोनों एक साथ आते हैं, दर्शकों और पवन सिंह के चाहने वालों के लिए भी यह बड़ी खबर है।

पानी पानी भोजपुरी | Khesari Lal | Akshara Singh | Badshah | Rini C | Paani Paani Bhojpuri Gana 2021
Exit mobile version