Box Office

सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर अनुष्का शेट्टी और आर माधवन की ‘निशब्दम’

अमेजन प्राइम वीडियो द्वारा हाल ही में अनुष्का शेट्टी और आर माधवन की ‘निशब्दम/साइलेंस’ की घोषणा की गई है। यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।

ट्रेलर के बारे में प्रशंसकों के सबसे प्रत्याशित सवाल का जवाब देते हुए, अमेजन प्राइम वीडियो और अनुष्का शेट्टी ने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में तारीख का खुलासा कर दिया है। वही इस फिल्म को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी साक्षी के बारे में है, जो एक प्रतिभाशाली कलाकार है और बोलने व सुनने में असमर्थ है। साक्षी उस वक़्त एक आपराधिक जांच में उलझ जाती है, जब वह विला में अप्रत्याशित रूप से एक दुखद घटना का गवाह बनती है। पुलिस जासूसों की एक टीम के साथ मामले की तह तक जाने के लिए निश्चित है और संदिग्धों की सूची में भूत से लेकर एक लापता जवान लड़की तक शामिल है, निशब्दम एक सीट-थ्रिलर है जो अंत तक दर्शकों को बांधकर रखेगी।

फिल्म हेमंत मधुकर द्वारा निर्देशित और कोना फिल्म कॉरपोरेशन के साथ पीजी मीडिया फैक्ट्री के टीजी विश्व प्रसाद द्वारा निर्मित, फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है और यह अमेज़न प्राइम पर तीन भाषाओं में रिलीज़ होगी।

Nishabdham Trailer : Telugu | Anushka Shetty | R Madhavan | Anjali | Shalini | Hemant Madhukar
Exit mobile version