Bollywood NewsAbtak

‘तालिबान’ पर बयान देकर बुरा फंसी स्वरा भास्कर, अभिनेत्री को गिरफ्तार करने की मांग!

Swara Bhaskar on Taliban Issue-Filmynism

अफगानिस्तान में तालिबानियों के कब्जा करने की खबर के बाद से पूरी दुनिया में इस पर लोग अपनी बात रख रहे हैं। काबुल में जिस तरह से तालिबान कहर बरपा रहे हैं, उससे पूरी दुनिया में तालिबानियों की थू-थू हो रही है। इधर, भारत में भी लोग इसके खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। पर, बाॅलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर का इस संबंध में आया एक बयान चर्चा में आ गया है। चर्चा ऐसी कि लोग स्वरा की गिरफ्तारी तक की मांग करने लगे हैं।

अफगानिस्तान में तालिबानियों ने जब से कब्जा किया है, वहां से आ रही तस्वीरें और वीडियो काफी दिल दहला देने वाले हैं। भारत की राजनीतिक हस्तियों के अलावा फिल्मी हस्तियां भी अफगानिस्तान के हालातों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है, लेकिन वह जमकर ट्रोल हो रही हैं। आखिर स्वरा भास्कर ने ऐसा क्या कह दिया है कि लोग उन्हें अरेस्ट करने की मांग कर रहे हैं।

तालिबान पर किए गए ट्वीट के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर स्वरा भास्कर को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर नफरत फैला रही हैं, इसलिए उनकी गिरफ्तारी की जानी चाहिए।

Swara Bhaskar

दरअसल स्वरा भास्कर ने तालिबानियों की तुलना भारत के हिंदूत्व से की। इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। उनकी गिरफ्तारी की मांग करने के बाद ट्विटर पर ‘Arrest Swara Bhasker’ ट्रेंड कर रहा है। स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा, हम हिंदुत्व आतंक के साथ ठीक नहीं हो सकते हैं और तालिबान आतंक से सभी हैरान और तबाह हो गए हैं। हम तालिबान आतंक से शांत नहीं बैठ सकते हैं और फिर हिंदुत्व के आतंक के बारे में नाराज होते हैं। हमारे मानवीय और नैतिक मूल्य उत्पीड़ित की पहचान पर आधारित नहीं होने चाहिए।

#ArrestSwaraBhasker स्वरा भास्कर को गिरफ्तार कर अफगानिस्तान भेज देना चाहिए ताकि वह तालिबानियों की मेजबानी कर सके। तब वह भारतीय और तालिबानियों के बीच अंतर जान पाएंगी। आज हमारे देश की फिल्म इंडस्ट्री में अशिक्षा उसी स्तर पर है।

hari choudhary नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा, क्या कोई उनके (स्वरा भास्कर) खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा सकता है। #ArrestSwaraBhasker’Hindunews456 ने लिखा, #ArrestSwaraBhasker हमारे धर्म को बदनाम करने, झूठे आरोप लगाने, सोशल मीडिया पर जनता के बीच नफरत और गुस्सा फैलाने और लोगों की धार्मिक और वैचारिक भावनाओं को आहत करने के लिए गिरफ्तार हों।

https://twitter.com/Hindunews456H/status/1427812718229135362
Exit mobile version