Bollywood NewsAbtak

लड़की की मां व Ekta Kapoor का ऑडियो लीक, कहा-उस आदमी की जिंदगी खराब हो जाएगी

Ekta Kapoor with Pearl V Puri-Filmynism

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) पर दर्ज पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के बाद टेलीवीजन इंडस्ट्री के कई नामी सितारे अभिनेता के सपोर्ट में आ गए हैं। बता दें कि पर्ल पर एक नाबालिग से दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगा है। यह एक पुराना केस है, जिसमें एक नाबालिग लड़की ने एक्टर पर टीवी सीरियल में काम दिलाने के नाम पर शोषण का आरोप लगाया है। फिलहाल पर्ल वी पुरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है। इधर, पर्ल पर लगे आरोपों के बाद इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। सबसे बड़ा बवेला हुआ है एकता कपूर (Ekta Kapoor) और उस नाबालिग की मां का ऑडियो लीक हो गया है।

दरअसल, अली गोनी, राखी सावंत, अनीता हसनंदानी, करिश्मा तन्ना, एकता कपूर समेत कई सितारे पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में खड़े हो गए है। एकता कपूर और लड़की की मां का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें दोनों इस केस के बारे में बात कर रही हैं। ऑडियो में एकता कपूर मां से रिक्वेस्ट कर रही हैं कि पर्ल पर लगे आरोपों पर वो सबके सामने आकर बात करें, वो सामने आए हैं। वहीं लड़की की मां इस बात को एक्सेप्ट कर रही हैं कि वो मानती हैं कि पर्ल पर लगे आरोप झूठे हैं। एकता बार-बार बोल रही हैं कि इस सबमें उस बच्ची का नाम तो ऊछाला जा ही रहा है, लेकिन इन झूठे आरोपों की वजह से पर्ल की जिंदगी खराब हो जाएगी।

बता दें कि पर्ल वी पुरी पर आरोपों के बाद एकता ने उनके समर्थन में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने पर्ल के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी और लिखा था, क्या मैं एक चाइल्ड मोलेस्टर को सपोर्ट करूंगी…या किसी भी अन्य तरह के मोलेस्टर को सपोर्ट करूंगी? लेकिन मैंने पिछली रात से अभी तक इंसानों को गिरते हुए देखा है। इंसानियत इतनी नीचे कैसे गिर सकती है? कैसे जो लोग आपस में एक दूसरे से परेशान हैं, किसी तीसरे को अपने मामले में घसीट सकते हैं? कैसे एक इंसान दूसरे इंसान के साथ ऐसा कर सकता है?

बच्ची की मां के साथ ढेरों कॉल्स पर बात करने के बाद उसने साफ कहा है कि पर्ल का इसमें कोई हाथ नहीं है। यह उसका पति है जो बेटी को अपने पास रखने के लिए कहानियां बना रहा है। वो यह साबित करना चाहता है कि एक सेट पर काम करने वाली कामकाजी मां अपने बच्चे का ध्यान नहीं रख सकती। अगर यह बात सच है तो यह बेहद गलत है। जो भी हो पर अब पर्ल का मामला हर कोई सुनना चाह रहा है कि आखिर इसके बाद क्या होेने वाला है।

सुनिए एकता कपूर की लीक वीडियो

Exit mobile version