Bollywood Celeb Speaks

हिंदू धर्म ‘कर्म और धर्म’ का है: सोनम कपूर

पुरे देश में CAA का विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस विरोध को लेकर जहाँ पूरा देश दो मतों में बटा है वहीँ बॉलीवुड भी इसको लेकर अपना पक्ष रख रही है। दिल्ली की शनिवार की घटना के बाद धरने पर बैठे लोगों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इसी बीच अब एक्ट्रेस सोनम कपूर का बयान सामने आया है। सोनम ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह ऐसी चीज है जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था। भारत में ऐसा भी होगा। बांटने वाली यह खतरनाक राजनीति को रोकें। यह नफरत को बढ़ावा दे रहा है। अगर आप हिंदू धर्म को मानते हैं तो समझिए कि यह धर्म ‘कर्म और धर्म’ का है और यह दोनों में से कुछ नहीं है’।

फिल्मों की बात करें तो सोनम कपूर आखरी बार फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास असर नहीं दिखा सकी।

दरअसल शनिवार शाम एक युवक ने गोलीबारी की, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी पैदा हो गई। वहां मौजूद पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version