Bollywood First Look & Poster

कश्मीर की वादियों में सुलगती एक कहानी…

फिल्म डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की आने वाली फ़िल्म “शिकारा – ए लव लेटर फ्रॉम कश्मीर” 7 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ करने के लिए तैयार है। विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म “शिकारा” को कश्मीर से एक प्रेम पत्र के रूप में खूबसूरत वादियों से एक ओर ताजा कहानी के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

“शिकारा” एक ऐसी प्रेम कहानी है जो 30 वर्षों के निर्वासन के बाद भी जीवित है। फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में यूट्यूब पर आधिकारिक मोशन पोस्टर जारी किया था जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, यह फ़िल्म विनोद चोपड़ा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है।

Shikara | Official Motion Poster | Dir: Vidhu Vinod Chopra | 7th February 2020
Exit mobile version