Bhojpuri

‘निमकी मुखिया’ की अनारो देवी और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का है आपस में जबरदस्त कनेक्शन

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह किसी पहचान की मोहताज नही हैं। अक्षरा पुरे भारत में काफी पॉपुलर हैं। अक्षरा के माता-पिता भी भोजपुरी इंडस्ट्री के काफी पॉपुलर सितारा हैं। उनकी मां नीलिमा सिंह भी काफी पॉपुलर हैं। अक्षरा की मां नीलिमा सिंह टीवी इंडस्ट्री में अपने रोल से काफी चर्चित हैं।

दरअसल हाल ही में स्टार भारत पर प्रसारित होने वाले शो में नीलिमा सिंह अपने खतरनाक और नेगेटिव रोल के लिए काफी फेमस भी हुईं। ‘निमकी मुखिया’ के शो से उन्हें काफी नाम मिला। टीवी सीरियल ‘निमकी मुखिया’ से नीलिमा सिंह को जबरदस्त फेम मिला। उन्हें अचानक से मिले अनारो देवी का किरदार उन्हें ऊचाइयों पर ले गया। इस रोल को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने अपनी पूरी जान लगा दी।

नीलिमा सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने पॉजिटिव रोल से ज्यादा नेगेटिव किरदार किये हैं और नेगेटिव रोल के लिए उन्हें फैंस से अधिक प्यार मिला है। भोजपुरी सिनेमा में नेगेटिव रोल से बहुओं पर जुल्म ढाने का अंदाज सभी को बेहद पसंद आता है। भोजपुरी इंडस्ट्री के विषय पर कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री को बदलाव की बहुत आवश्यकता है। उनकी बेटी अक्षरा सिंह इस पर काम कर रही हैं। इस सोच पर पूरी इंडस्ट्री को काम करना चाहिए।

Exit mobile version