Bollywood

OMG! अर्जुन कपूर ने अनुष्का के पति विराट को कर दिया ट्रोल

लॉकडाउन में बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिख रहे हैं। बॉलीवुड के अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय दिखाई दे रहे है। दरअसल अर्जुन कपूर ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया है।

दरअसल बात ये है कि हाल ही में विराट कोहली ने अपने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमे वो 180 लैंडिंग ट्राई करते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि 180 लैंडिंग अभ्यास को पहली बार किया है।

इस पोस्ट पर जब फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर की नजर पड़ी तो उन्होंने विराट कोहली को ट्रोल कर दिया। अर्जुन कपूर ने विराट कोहली के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘भांगड़ा पा ले।।’अर्जुन कपूर के अलावा विराट के चाहने वालों ने भी कई तरह की प्रतिक्रिया उनके इस वीडियो पर दी है।

वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन कपूर बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता है जो अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी अपने साथी कलाकार और दोस्तों ट्रोल करने से बिल्कुल बाज नहीं आते हैं।

Exit mobile version