Bhojpuri New Album & Songs

बर्थडे पर देवी ने विनय आनंद से कहा ‘करs ए राजा वीडियो कॉल एही घड़ी’

Singer Devi And Vinay Anand

आज कुछ खास है, जी नहीं बहुत खास है। पहली बात तो भोजपुरी की ‘सनसनी सिंगर’ देवी का जन्मदिन है और दूसरा विनय आनंद व देवी का सांग रिलीज हुआ है। बड़ी बात यह है कि दोनों पहली बार साथ में गए हैं। रिलीज होते ही “करs वीडियो कॉल” गाना यूट्यूब पर छा गया है।


हिंदी व भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार विनय आनंद अपने गानों से हिंदी और भोजपुरी के दर्शकों के बीच खूब धमाल मचा रहे हैं। पिछला सॉन्ग ‘अपन गांव दिखा द’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। विनय आनंद अब अपने प्रशंसकों के लिए भोजपुरी की सुपर सनसनी सिंगर देवी के साथ एक ड्यूएट सॉन्ग लेकर आए हैं। देवी पहली बार किसी के साथ ड्यूएट सॉन्ग गाई हैं। विनय आनंद और देवी भोजपुरी दर्शकों के लिए एक ऐसा गाना लाए हैं, जो किसी भी मायने में बॉलीवुड के सॉन्ग से कम नहीं है।


विनय आनंद और देवी की नई भोजपुरी “करs वीडियो कॉल” सॉन्ग दर्शकों के बीच आज फ्लाईंग हॉर्सेज म्यूजिक एंटरटेनमेंट यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। विनय आनंद के पिछले कई गाने को दर्शकों ने सर आंखों पर लिया था। उसका यही प्रमाण है कि यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम हो या लाईकी सभी पर विनय आनंद के गाने को काफी पसंद किया जाता है। विनय आनंद का शुरुआत से ही कहना रहा है भोजपुरी में जो गाने बने भोजपुरी के दर्शन अपने परिवार के साथ बैठकर बिना किसी झिझक के भोजपुरी गानों का आनंद उठा सकते है। साफ-सुथरी और सुनने लायक हो इसीलिए विनय आनंद खुद की कंपनी फ्लाईंग हॉर्सेज म्यूजिक एंटरटेनमेंट बनाकर अपने गाने को यूट्यूब पर रिलीज करना शुरू किया है। “करs वीडियो कॉल” गाने के बोल है, जोकि विनय आनंद को अपने दर्शकों से काफी उम्मीद है कि उनके पिछले गानों की तरह “करs वीडियो कॉल” बहुत ही पसंद आ रहा है । पिछले गानों की तरह इस गाने को भी विनय आनंद की ही कंपनी फ्लाईंग हॉर्सेज म्यूजिक एंटरटेनमेंट रिलीज कर रही है। गाने को संतोष पुरी ने लिखा भी है और म्यूजिक भी दिया है। अब देखना है कि सिंगर देवी के जन्मदिन पर रिलीज हुआ यह गाना लोगों केा कितना पसंद आएगा। हालांकि शुरुआत में तो यह जबर्दस्त हिट लग रहा है। अभी तक हजारों लोग इसे सुन चुके हैं। आप भी सुनिए और लाॅकडाउन में इस मस्त गाने को इंज्वाॅय कीजिए।

Exit mobile version