Bhojpuri

रितेश पांडे के रोमांस का YouTube पर फिर चला जादू

भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे का एक और धामाकेदार गानों से भोजपुरी इंडस्ट्री में छाय हैं। गोरी तोरी चुनरी, और हेलो कौन ने तो दर्शकों में जबरदस्त अपनी प्रसिद्धि बनाई है।

इसमें कोई दो राय नहीं की रितेश के सभी गाने सोशल मीडिया पर छाए है. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक और गाना खूब वायरल हो रहा है। इस गाने को 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने के बोल हैं… ’30 जनउरी’.

इस गाने में रितेश पांडे ने अपनी आवाज दी है। वहीं, विशाल भारती ने इसे लिखा है और आशिष वर्मा इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर हैं. रितेश पांडे अपने हर नए गाने से लाखों हिट्स बटोर रहे हैं। इस गाने को भी यू-ट्यूब पर 20,171,431 व्यूज मिल चुके हैं।

बता दें कि उनका गाना ‘हेलो कौन’ सुपरहिट रहा था। उनके हेलो कौन गाने को अभी तक 45 कोरड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, वहीं भोजपुरी इस गाने के आधार पर कई और गाने बन चुके हैं, इसे उन्होंने स्नेहा उपाध्याय के साथ मिलकर गाया है, इस गाने के भी म्यूजिक डायेरक्टर आशिष वर्मा ही है।

#Video - #Ritesh Pandey का #Hello_Kaun के बाद एक और धमाका | 30 जनउरी | Bhojpuri Songs New
Exit mobile version