Bhojpuri New Album & Songs

खेसारीलाल यादव को मोहिनी वार्षणेय ने मोहा, ‘दुपट्टा कतल करे’ में जम रही जोड़ी

Khesarilal Yadav and Mohini Varshney in Dupatta Katal Kare-Filmynism

भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) जब भी कोई गाना लेकर आते हैं, अपने फैंस के दिल में छा जाते हैं। खेसारी का रीसेंट सांग अभी कहर मचा ही रहा है कि दुपट्टा कतल करे (Dupatta Katal Kare) ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है। इस गाने में मोहिनी वार्षणेय (Mohini Varshney) भी दिख रही हैं, जिस पर खेसारीलाल एकदम लट्टू हो गए हैं।

भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) का नया गाना ‘दुपट्टा कतल करे’ (Dupatta Katal Kare) ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। रिलीज होते ही यह वायरल हो गया है। अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग इस गाने को देख चुके हैं। सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज इस गाने को खेसारीलाल यादव ने ही गाया है। अस गाने को लेकर खेसारी कहते हैं कि मैंने भी इस गाने को खूब इंज्वाॅय किया है। मोहिनी के साथ इस गाने में काम करते बहुत मजा आया।

दुपट्टा कतल करे” के म्यूजिक डायरेक्टर रवि राज देवा हैं। इसके लिरिक्स श्याम आजाद ने लिखा है तो डायरेक्ट किया है बिभांशु तिवारी ने। खेसारी व मोहिनी अभिनीत इस गाने के कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा व डीओपी वेंकट महेश हैं।

खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) इस गाने (Dupatta Katal Kare) में जिस खूबसूरत लड़की पर फिदा हैं, वो कोई और नहीं मोहिनी वार्ष्णेय (Mohini Varshney) हैं। मोहिनी इस गाने में बहुत खूबसूरत व चार्मिंग दिख रही हैं। खेसारी के साथ अपने गाने के बारे में मोहिनी कहती हैं कि खेसारीलाल तो गाने के हिट मशीन हैं। उनका कोई भी गाना ऐसा नहीं है जो सुपरहिट नहीं हुआ है। मुझे उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। मोहिनी कहती हैं कि खेसारीलाल बहुत कोपरेटिव हैं और अपने सहकलाकार का पूरा ख्याल रखते हैं।

Khesari | दुपट्टा कतल करे | Dupatta Katal Kare | Mohini Varshney |Bhojpuri Gana| Full Video Song
Exit mobile version