Photo of the Day Television

12-15 पराठे खा जाया करती थीं Bigg Boss 14 फेम निक्की तंबोली, कमर हो गया 24 से 27

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में शानदार सफर तय करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) अपनी डाइट के लिए इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल, बिग बाॅस के दौरान उनकी डाइट बहुत बढ़ गई थी। निक्की इतनी खाने लगी थीं कि उनका वजन बढ गया और कमर भी 24 से 27 हो गया। यह खुलासा निक्की ने खुद ही किया है।

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में रहने के लिए निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) अपने घर से लगभग पांच महीने दूर थीं। बिग बॉस से बाहर आकर निक्की तंबोली वो सब कुछ कर रही है जो वो तब नहीं कर सकीं। निक्की तंबोली अपनी फिटनेस को लेकर काफी पाबंद हैं, पर बिग बाॅस के घर में आते ही इनका फिगर गड़बड़ा गया। बिग बॉस 14 के घर में अंदर जाकर उनका वजन भी बढ़ गया। वे अब जाकर अपनी वेट सही कर रही हैं। डायट चार्ट भी सही कर रही हैं।

Actress Nikki Tamboli in Bigg Boss14-Filmynism

निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) का कहना है कि जब वो बिग बॉस के घर के अंदर रहीं तो अपने डाइट प्लान को फॉलो नहीं कर सकीं। एक दिन में 12-15 पराठे खाती थीं। निक्की ने बताया कि मैं अकेली लड़की थी, जो एक दिन में 12-15 पराठे खाती थी। इतना पराठा तो कोई भी नहीं खाता होगा, इतना खाती हूं तभी मेरा यह हाल हुआ है।

निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने बताया कि मैं खुद डाइट कॉन्शियस और पिछले तीन साल से रोटी नहीं खाई थी। लेकिन जिस दिन से मैं बिग बॉस के घर से बाहर आई हूं, मैं सिर्फ कॉफी पी रही हूं और अपनी फिटनेस डाइट को फॉलो कर रही हूं, जिसमें मछली, किनोवा, सूप और सलाद शामिल हैं। जब इतना खाउंगी तो मेरी बाॅडी का यह हाल होगा ही। खैर, अब जाकर मैं अपने डायट को सही करने जा रही हूं। उन्होंने कहा कि वजन बढ़ने से मेरी कमर अब 24 से 27 की हो गई है। मैंने प्रण लिया है कि एक-दो महीने में मैं अपने पुराने फिगर पर आ जाउंगी।

Exit mobile version