Bollywood News

डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस थाने में पूछताछ जारी

एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण के आरोप लगाते हुए डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ 22 सितम्बर को मुंबई के वर्सोवा थाने में लिखित में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पायल की शिकायत पर अनुराग कश्यप को वर्सोवा पुलिस थाने आने का समन जारी किया गया। अब अनुराग कश्यप पुलिस थाने पहुंच गए हैं।

पायल घोष ने कुछ समय पहले अनुराग कश्यप पर आरोप लगते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ट्वीट लिखा था। उन्होंने कहा था कि अनुराग ने 2015 में उनके साथ यौन शोषण किया। इसके बाद 22 सितम्बर को पायल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उनकी गुहार जल्द ना सुने जाने पर वे पुलिस के आगे पीछे दौड़ रही थीं। पायल का कहना था कि अनुराग को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने इसके लिए अनशन की धमकी भी दी थी। इसके अलावा पायल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से भी मुलाकात की थी।

आपको बता दे कि एक्ट्रेस ने मुंबई में अनुराग के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,354, 341, 342 के तहत मामला दर्ज कराया था। पीड़िता के आरोप के अनुसार, अनुराग कश्यप ने साल 2013 में उनका यौन शोषण किया और उन्हें प्रताड़ित किया। जबकि अनुराग कश्यप ने भी अपने बचाव में ट्वीट करके बताया कि उनपर लगे आरोप सरासर गलत है।

उनके इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर ‘मी टू’ को लेकर चर्चा एक बार फिर गरमा गई है। अनुराग पर इस लगे इस आरोप के बाद कई सेलेब्स इस मामले डायरेक्टर को सपोर्ट करते नजर आए थे। जबकि पीड़िता ने आरोप लगाया कि कोई भी इस मामले में उन्हें सपोर्ट नहीं कर रहा है।

Exit mobile version