Bollywood First Look & Poster

फिल्म ’83’ का फर्स्टलुक रिलीज, दीपिका को पहचानना होगा मुश्किल

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म ’83’ में दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का रोल निभाती नजर आएंगी, जिसका फर्स्ट लुक सामने आया है।

इस पोस्टलुक में दीपिका पादुकोण शार्ट हेयर कट में दिख रही हैं। उनके साथ पोस्टर में रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में दीपिका का कैमियो रोल होगा। सोशल मीडिया पर शेयर इस फोटो में दीपिका रणवीर का हाथ थामे नजर आ रही हैं। बल्कि ये कहना गलत नहीं होगा इस लुक में दीपिका को पहचानना मुश्किल हो गया है।

दरअसल यह फिल्म किक्रेटर कपिल देव की बायोपिक है। फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा एक्टर ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, हार्डी संधू, एमी विर्क, बोमन ईरानी और पंकज त्रिपाठी जैसे एक्टर्स नजर आएंगे।

आपको बता दें कि फिल्म ‘83’ का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। यह 10 अप्रैल 2020 को हिंदी, तमिल और तेलेगु भाषा में रिलीज होगी।

Exit mobile version