Bollywood NewsAbtak

Filmfare Award : अनुराग कश्यप की ‘थप्पड़’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म, ‘अंग्रेजी मीडियम’ के लिए इरफान को खिताब

Filmfare Aware 'Thappad' and Irrfan Khan-FIlmynism

नेशनल फिल्म अवाॅर्ड (National Film Award 2020) के बाद हिंदी सिनेमा के सबसे खास पुरस्कार फिल्मफेयर की घोषणा हो गई। अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) स्टारर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की फिल्म ‘थप्पड़’ (Thappad) को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवाॅर्ड मिला। वहीं, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिवंगत अभिनेता इरफान (Irrfan) को दिया गया है। इरफान खान (irrfan Khan) को यह पुरस्कार फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ (Angrezi Medium) के लिए मिला है। 66वें फिल्मफेयर पुरस्कार (66th Filmfare Awards 2021) में कई बेहतरीन फिल्में व कलाकार के काम को सराहा गया है।

66वें फिल्मफेयर पुरस्कार (66th Filmfare Awards 20201) की घोषणा के बाद बाॅलीवुड में बधाई देेने वालों का तांता लग गया है। अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की फिल्म ‘थप्पड़’ (Thappad), जिसमें तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने लीड किरदार निभाया था, रिलीज के बाद उसे बहुत सराहा गया था। इस फिल्म में तापसी पन्नू ने बेहतरीन काम किया था। हालांकि इस फिल्म को लेकर बहुत सारी खबरें भी आई थी कि बेवजह महिलाओं को केंद्र में रखकर ऐसी फिल्में बनाई गई हैं। 66वें फिल्मफेयर पुरस्कार में इरफान खान (Irrfan Khan) को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी नवाजा गया है।

इनके नाम रहे अवार्ड
सर्वश्रेष्ठ फिल्म- थप्पड़
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मुख्य अभिनेता)- इरफान खान (फिल्म- अंग्रेजी मीडियम)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य अभिनेत्री)- तापसी पन्नू (फिल्म- थप्पड़)
क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मुख्य अभिनेता)- अमिताभ बच्चन (फिल्म- गुलाबो-सिताबो)
क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य अभिनेत्री)- तिलोत्मा शोमे (फिल्म- सर)
सर्वश्रेष्ठ सवांद- जूही चतुर्वेदी (फिल्म -गुलाबो सिताबो)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- ओम राउत (फिल्म- तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर)
सर्वश्रेष्ठ सह कलाकार (अभिनेता)- सैफ अली खान (फिल्म- तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर)
सर्वश्रेष्ठ सह कलाकार (अभिनेत्री)- फ़र्रुख़ जाफ़र (फिल्म- गुलाबो-सिताबो)
सर्वश्रेष्ठ लिरिक्स- गुलजार (फिल्म- छपाक)

सर्वश्रेष्ठ फीमेल प्लेबैक सिंगर- असीस कौर- मलंग (मलंग)
सर्वश्रेष्ठ एक्शन: रमजान बुलुट, आरपी यादव (फिल्म- तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर)
सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स: प्रसाद सुतार (फिल्म- तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर)
सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन: वीरा कपूर ईई (फिल्म- गुलाबो सिताबो)
सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन: कामोद खाराड़े (फिल्म- थप्पड़)
सर्वश्रेष्ठ प्रॉडक्शन डिजाइन: मानसी ध्रुव मेहता (फिल्म- गुलाबो सिताबो)
सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर: मंगेश उर्मिला धाकड़े (फिल्म- थप्पड़)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म (फिक्शन): अर्जुन

सर्वश्रेष्ठ फिल्म (पॉपुलर च्वॉइस): देवी
सर्वश्रेष्ठ फिल्म ( नॉन फिक्शन): बैकयार्ड वाइल्डलाइफ सेंचुरी
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (पीपुल चॉइस फॉर फॉर शॉर्ट फिल्म): पूर्ति सावरडेकर
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (शॉर्ट फिल्म): अरनव
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: फराह खान (फिल्म- दिल बेचारा)
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्रॉफी: अविक मुखोपाध्याय (फिल्म- गुलाबो सिताबो)
सर्वश्रेष्ठ कहानी: अनुभव सुशीला सिन्हा और मृण्मयी लगो (फिल्म- थप्पड़)
लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार: इरफान खान

Exit mobile version