Celeb Fashion Celebrities

गौहर खान ने जैद दरबार संग की सगाई, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

पिछले कुछ दिनों से गौहर खान और जैद दरबार के रिलेशनशिप में होने की चर्चा थी। अब एक्ट्रेस गौहर खान ने जैद दरबार संग अब फोटो पोस्ट कर कन्फर्म कर दिया है कि ये शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कहा जा रहा है कि यह फोटो दोनों की सगाई की है। कुछ समय पहले दोनों की शादी की डेट सामने आई थी।

हालांकि यह डेट अभी भी फाइनल नहीं है, क्योंकि दोनों में से किसी ने भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों 24 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। शादी मुंबई के होटल में होगी और दो दिन तक सेलिब्रेशन चलेगा। खबरें यह भी हैं कि दोनों जो हाल ही में गोवा गए थे, वहां इन्होंने प्री-वेडिंग फोटोशूट कराया है।

कुछ दिनों पहले जैद दरबार के पिता और म्यूज‍िक कंपोजर इस्माइल दरबार ने दोनों के रिलेशन पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर जैद और गौहर शादी करना चाहते हैं तो मैं दोनों को आशीर्वाद क्यों नहीं दूंगा? दोनों बच्चे रिलेशनशिप में हैं। जैद 29 के हैं और उन्हें पता है कि क्या करना चाहिए। इस्माइल ने बताया था कि जैद ने गौहर खान संग रिलेशनशिप की बात अपनी स्टेप मॉम आयशा को फोन कर बताई थी। अगर जैद खुश हैं तो मैं भी खुश हूं।

Exit mobile version