Bhojpuri New Album & Songs

गोलू राज को आन पड़ी सिजलिंग स्टार पूनम दुबे की ‘जरूरत’, नए अवतार में सुपर हॉट अभिनेत्री

Poonam Dubey in Zarurat Bhojpuri Song

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सिजलिंग दिवा पूनम दुबे एक बार फिर अपने फैंस के हाज़िर हैं एक नए अवतार में। लोकप्रिय सिंगर गोलू राज का गाना ‘ज़रूरत’ रिलीज किया गया है, जिसमें पूनम दुबे को हॉट लुक में देखा जा रहा है। यह गाना बेहद रोमांटिक है और एंटरटेनिंग है। इस गाने को गोलू राज ने अमृता दीक्षित के साथ गाया है, जबकि म्यूजिक वीडियो में पूनम दुबे का जलवा खूब देखने को मिला है।

इस खूबसूरत गाने में लिरिक्स और म्यूजिक रौशन सिंह विश्वास का है। म्यूजिक रिलीज के इस रंगारंग कार्यक्रम का संयोजन रत्नेश कुमार और संचालन बिहार के सुप्रसिद्ध एंकर चंदन मिश्रा ने किया। गाने के रिलीज के मौके पर गोलू राज ने कहा कि भोजपुरी प्यारी भाषा है और हम कुछ अलग करना चाहते थे। इसी सोच के साथ हम ये गाना लेकर आये हैं। यह गाना बेहद खूबसूरत है, इसलिए आप जरूर सुने।

भोजपुरी की सिज़लिंग एक्ट्रेस पूनम दुबे ने कहा कि यह गाना आपको अलग फील देगा। बात भोजपुरी की नही, एक कला की है। मेरे लिए भाषा मायने नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि जरूरत को आपके प्यार और आशीर्वाद की है। आप सब इसे जरूर देखें और सुनें। पूनम ने कहा की मैं बहुत लकी हूँ कि मुझे लोग इतना प्यार देते हैं। उन्होंने कहा कि मैं कोशिश करुँगी फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरूं।

गाने के रिलीज कार्यक्रम के दौरान ही गोलू राज का ऑफिसियल यूट्यूब चैनल GR एंटरटेनमेंट भी लांच किया गया। साथ ही इस चैनल से पहला गाना काला सूट वाली भी रिलीज हुआ। इस मौके पर पटना में पहली बार देश भर से आए इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर भी शामिल हुए, जिसमें बिहार की इंस्टाग्राम सनसनी संचिता बसु, शिल्पी राघवानी आदि शामिल हैं।

कार्यक्रम के संयोजक रत्नेश ने बताया कि इस होली गोलू राज और पूनम दुबे ने गाना ‘तेरे रंग की दीवानी’ चैलेंज दिया था, जिसके टॉप 10 विनर साहिल झा, असलिमोना, स्वैगी सिंह राजपूत, कोमल सिंह, खुशबू सिंह गाजीपुरी, पारुल, आनंद पांडेय, सारू, अनुज और आरती सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से म्यूजिक वाइड के नीरज सिंह, ज्योतिका पासवान, सिंगर अमृता दीक्षित, एक्टर रवि पंडित, प्रियांशु मून, हिमांशी, सारू, राज गुरु, दीपक सिंह, आनंद मोहन और मुन्ना दुबे समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version