Bhojpuri Facts & Fashion

Happy Holi : मोनालिसा, पूनम दुबे व अक्षरा सिंह ने अपनों संग मनाई होली

Happy Holi-Poonam Dubey, Monalisa, Akshara Singh-Filmynism

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के कलाकार आज होली की खुमारी में डूबे हैं। आज होली (Holi 2021) को लेकर हर कोई अपनों के साथ है, अपनों के बीच है। सेलिब्रेटीज रंग-गुलाल के साथ होली इंज्वाॅय कर रहे हैं। अभिनेत्री पूनम दुबे (Poonam Dubey), अक्षरा सिंह (Akshara Singh) व मोनालिसा (Monalisa) के साथ-साथ हर कोई रंगों का पर्व मना रहा है।

बिग बाॅस फेम जोड़ी अभिनेत्री मोनालिसा (Monalisa) अपने पति के साथ होली इंज्वाॅय कर रही हैं। मोनालिसा ने अपने पति के साथ अबीर लगाए हुए कई फोटो शेयर किया है, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, भोजपुरी सिनेमा की ‘पारो’ अभिनेत्री पूनम दुबे (Poonam Dubey) अपनी फैमिली के साथ होली इंज्वायॅ कर रही हैं। अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने टीवी अभिनेता परितोष त्रिपाठी (Paritosh Tripathi) के साथ क्यूट वीडियो शेयर किया है। दोनों एक दूसरे के गालों को टच करते हैप्पी होली बोल रहे हैं।

Exit mobile version