Bhojpuri First Look & Poster

दुर्गा पूजा पर साथ में ‘लिट्टी-चोखा’ खाएंगे खेसारीलाल यादव व काजल राघवानी

भोजपुरी सिनेमा दो सुपरस्टार जल्द ही एक साथ दिखने वाले हैं। खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) व खूबसूरत काजल रघवानी (Kajal Raghwani) इस दुर्गापूजा आपके साथ ‘लिट्टी-चोखा’ (Litti Chokha) खाएंगे। जी हां, इन दोनों स्टार की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखा अगले महीने रिलीज हो रही है। बता दें कि इसका निर्माण बाबा मोशन पिक्चर के बैनर तले हुई है, जिसके निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं।

सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और सुपर हॉट अभिनेत्री काजल राघवानी की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखा देखने की बेताबी लोगोें में बहुत पहले से है। हालांकि बीते कुछ महीने में दोनों स्टार के बीच बहुत कुछ अच्छा नहीं चल रहा था और सोशल मीडिया पर लगातार खबर यह आ रही थी कि अब दोनों कभी भी एक साथ काम नहीं करेंगे। अब इस फिल्म के आने से दोनों स्टार को एक साथ देखकर फिल्मी फैंस बहुत खुश होंगे।

फिल्म के निर्देशक प्रदीप के शर्मा ने कहा कि फिल्म लिट्टी चोखा देश की कहानी को कहने वाली फिल्म है। इस फिल्म की कहानी गाँव से निकल कर लायी है, जिसका इंतजार भी सभी कर रहे थे। फिल्म को निर्देशक पराग पाटिल ने बड़ी खूबसूरत से बड़े पर्दे पर उतारने की सफल कोशिश की है। आप जब फिल्म देखेंगे तो उम्मीद से कहीं ज्यादा पाएंगे। हमने फिल्म के हर पहलू पर बारीकी से काम किया है।

देश के सिनेमाघरों में इस दुर्गा पूजा के अवसर पर रिलीज हो रही इस फिल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर के बैनर तले की गई है। फिल्म लिट्टी चोखा के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं, जिन्होंने बताया कि हमारी फिल्म पूरी तरह से रिलीज को तैयार है। इसलिए हमने इसके रिलीज का शुभ मुहूर्त दुर्गा पूजा का रखा है। दुर्गा पूजा के अवसर पर दर्शकों को यह फिल्म हमारी तरफ से तोहफा होगा। लेखक राकेश त्रिपाठी, सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं। संगीत ओम झा का है।

Khesarilal Yadav and Kajal Raghwani in Litti Chokha.
Exit mobile version