Facts & Fashion Gossip Masala

‘डर्टी केक’ कंट्रोवर्सी पर निया शर्मा ने ट्रोलर्स की खोली पोल

पिछले महीने ही निया शर्मा ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। जिसके बाद निया शर्मा के जन्मदिन का डर्टी केक’ काफी सुर्खियों में रहा था। अपने बर्थडे पर डर्टी केक काटकर अभिनेत्री ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। फिर क्या था निया के बर्थडे केक के शेप को लेकर हंगामा मच गया।

अब निया ने अपने जन्मदिन केक पर मचे हंगामे को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है तथा ट्रोल्स को करारा उत्तर भी दिया है। अभिनेत्री के इस मामले को लेकर कहा है कि, वह सोशल मीडिया पर होने वाले अनावश्यक बहस तथा फालतू की बातों पर ध्यान नहीं देती हैं। बल्कि हमेशा ही सोशल मीडिया से कुछ ना कुछ सीखने का प्रयास करती हैं।

जन्मदिवस केक पर ट्रोल किए जाने पर निया ने कहा- मैं सोशल मीडिया का उपयोग स्वयं को तनावपूर्ण स्थिति से दूर रखने के लिए करती हूं। मैं मस्ती के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करना पसंद करती हूं। मैं आधारहीन चर्चा पर लोगों से बहस करना तथा उलझना पसंद नहीं है। निया का मानना है कि ट्रोलिंग पर ध्यान देकर अपना वक़्त बर्बाद करने जैसा है।

Exit mobile version