Bhojpuri What's Hot

‘प्यार’ में पड़ गई ‘पारो’, बिहार से भागकर झारखंड में बसने जा रहीं पूनम दूबे

भोजपुरी अभिनेत्री पूनम दूबे (Poonam Dubey) फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर ही पूनम फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके लाखों फैंस खूब पसंद करते हैं। इसी बीच, बड़ी खबर यह है कि पूनम दूबे को किसी से प्यार हो गया है और वे अब झारखंड में बसने जा रही हैं। ऐसा उन्होंने पब्लिकली अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर कहा है।

दरअसल, अभिनेत्री पूनम दूबे (Poonam Dubey) अपने फैंस के लिए हमेशा ही कोई न कोई फोटो या वीडियो जरूर शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम रील्स के जरिये ही सही वे अपने फैंस को कभी भी निराश नहीं करती हैं। सोमवार को उन्होंने सुनील छैला बिहारी व अंतरा सिंह प्रियंका के एक पुराने गाने पर डांस वीडियो डाला है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दो साल पहले यूट्यूब पर रिलीज हुए इस गाने को सुनील छैला बिहारी व अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। गाने के बोल हैं लव करके भागे बिहार से झारखंड में बस जाएंगे। इसी गाने का एक बोल है धुस्का भुरा खाएंगे झारखंड में बस जाएंगे, जिस पर पूनम दुबे ने डांस कर वीडियो डाला है।

Poonam Dubey (Instagram)

बता दें कि इससे पहले भी पूनम दूबे (Poonam Dubey) ने कुछ ऐसा ही वीडियो डालकर अपने फैंस को खूब इंटरटेन किया था। पूनम दूबे के इंस्टाग्राम पर आपको ऐसे दर्जनों वीडियो मिल जाएंगे, जिसमें वे अपने फैंस को इंटरटेन करती दिखती हैं। पिछले महीने ही उनकी फिल्म पारो का एक गाना रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। पारो फिल्म का गाना ई तोहरा होठ के नरमी को भोजपुरी दर्शकों ने खूब पसंद किया है। पूनम दूबे अपनी अपमिंग फिल्म पारो का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

Exit mobile version