Bhojpuri Facts & Fashion

पूनम दुबे ने शेयर की अपनी फोटो, तो फैंस ने लिखा-चांद भी फीका है!

Poonam Dubey-Bhojpuri Actress-Filmynism

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की पाॅपुलर अभिनेत्रियों में शुमार पूनम दुबे (Poonam Dubey) की तस्वीर फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। दरअसल, पूनम दुबे ने मंगलवार की सुबह तीन पोज में अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर की, जिसके बाद उन तस्वीर पर फैंस ने अपना प्यार जताना शुरू कर दिया। किसी ने क्यूट कहा तो किसी ने कहा चांद भी फीका है।

बता दें कि यश कुमार (Yash Kumar) के साथ अभी पूनम दुबे फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस महीने की पहली तारीख को ही उन्होंने क्रू टीम के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था न्यू फिल्म स्टार्ट। बता दें कि पिछले महीने ही पूनम दुबे की फिल्म मैं तेरा आशिक को यूट्यूब पर 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका था। पूनम दुबे की अपकमिंग फिल्म पारो (Paaro) है, जो जल्द ही रिलीज होगी।

पूनम दुबे, कहा-निक लागेला ए राजा!

पूनम दुबे (Poonam Dubey) की फोटो पर एक फैंस ने लिखा गजब लगती हैं आप। एक ने लिखा कि सुबह सुबह आपको देखकर दिल खुश हो गया। वहीं, एक यूजर ने लिखा नाॅटी गर्ल। एक यूजर ने पूनम दुबे को सो क्यूट मैडम जी लिखा है। बता दें कि पूनम दुबे भोजपुरी सिनेमा की डिमांडिंग अभिनेत्रियों में से एक हैं और सोशल मीडिया पर हमेशा ही एक्टिव रहती हैं। हर दिन कोई न कोई फोटो शेयर कर अपने फैंस से रूबरू होती हैं।

Exit mobile version