Bollywood

एक के बाद एक विदेशी प्रोजेक्ट्स में नज़र आ रही हैं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म ‘मैट्रिक्स 4′ में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म की शूटिंग बर्लिन में शुरू हो गई है। फिल्म में एक बार फिर कियानू रीव्स अपने फेमस किरदार ‘नियो’ में दिखाई देंगे।

इससे पहले फिल्म का प्रॉडक्शन सैन फ्रैन्सिसको में चल रहा था जो लॉकडाउन से पहले ही पूरा कर लिया गया था। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में एक्शन सीन करने के लिए कलाकारों को कई हफ्तों की ट्रेनिंग दी गई है।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी रिपोर्ट्स के हवाले से बताया गया है कि प्रियंका ने क्यानू रीव्स की फ़िल्म मैट्रिक्स 4 को साइन कर लिया है। इस फ़िल्म में क्यानू के अलावा नील पैट्रिक हैरिस, कैरी एन मॉस और याहया अब्दुल भी अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं।

‘मैट्रिक्स 4’ अप्रैल 2022 में रिलीज की जाएगी। प्रियंका चोपड़ा अंतिम बार बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं। पिछले कुछ सयम से भारतीय सिनेमा लगातार ग्लोबल हो रहा है। वहीं, इसके साथ बॉलीवुड के स्टार भी धीरे-धीरे ग्लोबल हो रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा एक के बाद एक विदेशी प्रोजेक्ट्स में नज़र आ रही हैं।

Exit mobile version