Bollywood Celeb Fashion

Grammys 2020: प्रियंका चोपड़ा ने बोल्ड लुक से फैंस को किया सरप्राइज

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ग्रैमी 2020 में एक बोल्ड लुक में अपने फैंस को सरप्राइज किया है, जहां प्रियंका चोपड़ा के ग्लैमरस लुक को देखकर हर किसी की निगाहें उनपर टिकीं नजर आईं.

ग्रैमी 2020 से जुड़ी प्रियंका चोपड़ा की कई फोटो और वीडियो में उनका अंदाज बिल्कुल अलग ही नजर आ रहा है. प्रियंका चोपड़ा के इस स्टाइलिश अंदाज ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं.

Grammys 2020 में प्रियंका चोपड़ा अपने एक वीडियो में खुद को शीशे में निहारती नजर आ रही हैं. प्रियंका ने डीप नेक लाइन का का व्हाइट गाउन पहना हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग डायमंड इयररिंग्स पहने हुए हैं. प्रियंका चोपड़ा ने अपने बालों को खुला रखा था, जो उनके लुक को कम्पलीट कर रहा है. इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने ग्रैमी से जुड़ी अपनी और निक जोनास की एक फोटो भी शेयर की है.

बता दें कि निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा अक्सर रेड कारपेट पर अपनी शानदार एंट्री के लिए जाने जाते हैं. अपनी और निक की फोटो के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने एक और फोटो पोस्ट की, जिसमें उनके साथ केविन जोनास और उनकी पत्नी व जो जोनास और उनकी पत्नी सोफी टर्नर भी साथ दिखाई दे रहे थे.

गौरतलब रहे कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का गाना What A Man Gotta Do भी रिलीज हुआ है.

Exit mobile version