Bollywood

रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट का ‘प्यार के कुछ महीने बाद वाला…’ वीडियो वायरल

सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया ने इसके खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की था, जिसको कोर्ट ने खारिज करते हुए ये फैसला सुनाया है। इस फैसले के आने के बाद से रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में हैं। रिया के साथ-साथ फिल्म निर्देशक महेश भट्ट को भी लोगों के निशाने पर ले रहे हैं।

दरअसल पिछले दिनों रिया चक्रव्रती और महेश भट्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिया के साथ महेश भट्ट भी दिखाई दे रहे हैं। दोनों प्यार को लेकर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। रिया बोलती हैं कि प्यार में 1 या डेढ़ साल बाद लोग एक-दूसरे को मारने पर उतारू हो जाते हैं। रिया चक्रवर्ती आगे कहती हैं कि प्यार में कुछ महीने बाद लोग बदलने लगते हैं, लेकिन प्यार को लेकर उनका नजरिया काफी गहरा हो गया, यह काफी रियल हो गया है।

रिया कहती हैं, इसलिए मुझे लगता है कि शायद मैं जीवनभर सिंगल ही रहने वाली हूं। वहीं महेश भट्ट उनका हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही वो बार-बार रिया के कंधे पर अपना सिर रख रहे हैं। बता दें कि दोनों का ये वीडियो फिल्म ‘जलेबी’ के प्रमोशन का है।

वहीं सुशांत केस की जांच में जब रिया की कॉल डीटेल निकल कर सामने आई थी तब उसमें भी रिया और महेश भट्ट के बीच कई बार बात होने का खुलासा हुआ था। वहीं खबरों की माने तो रिया और महेश भट्ट के काफी करीब हैं और रिया उनसे काफी सलाह भी लेती रहती थीं। इस केस की जांच अब सीबीआई अपने तरीके से करेगी। अब देखा ये है कि केस में क्या-क्या सच बाहर निकल कर आता है।

Exit mobile version