Bollywood Celeb Fashion

बोल्ड लुक व विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाली शर्लिन चोपड़ा मना रहीं अपना जन्मदिन

Sherlyn Chopra Birthday-FIlmynism

बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। हमेशा किसी न किसी बहाने से सुर्खियों में रहने वाली शर्लिन ने फिल्म डायरेक्टर साजिद खान (Sajid Khan) पर यौन शोषण (Sexual Harassment) का आरोप लगा चुकी है, तो एक बार पब्लिकली यह भी एक्सेप्ट कर चुकी हैं कि माॅडलिंग के दौरान पैसे के लिए मैं लोगों के साथ सोती थी।

बाॅलीवुड की हाॅट गर्ल (Actress Sherlyn Chopra) शर्लिन चोपड़ा का जन्म 11 फरवरी 1984 को हैदराबाद में हुआ था। शर्लिन ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में रिलीज हुई फिल्म टाइमपास (Timepass) से की थी। इसके अलावा शर्लिन डायरेक्टर रुपेश पॉल की इंग्लिश मूवी कामसूत्र 3डी (Kamasutra 3D) की भी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। यही नहीं, वो छोटे पर्दे के विवादित शो बिग बॉस 3 (Bigg Boss 3) का भी हिस्सा रही, लेकिन जल्द ही घर से बेघर हो गई। वहीं एमटीवी के फेमस शो स्पिल्ट्सविला में भी नजर आई। इन दिनों शर्लिन जाने-माने फिल्म डायरेक्टर साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाने को लेकर चर्चाओं में है।

शर्लिन चोपड़ा हिंदी सिनेमा की इकलौती अभिनेत्रीं हैं जिन्होंने प्लेबॉय मैगजीन के अपना पूरा न्यूड फोटोशूट भी कराया है। फिल्मों के साथ साथ शर्लिन टीवी पर भी आ चुकी हैं। वे जहां भी रही हैं हमेशा ही चर्चा में रही हैं।

कम ही लोगों का पता है कि शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) का असली नाम मोना चोपड़ा है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम बदल लिया था। शर्लिन चोपड़ा इकलौती ऐसी एक्ट्रेस है, जिन्होंने प्लेबॉय मैगजीन (Playboy Magazine) के अपना पूरा न्यूड फोटोशूट कराया था। इसको लेकर उन्होंने विवादों का भी सामना किया। बता दें कि शर्लिन अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर हमेशा चर्चा में रहती है। बोल्ड फोटोज डालने के कारण वे फैंस के लिए फेवरेट रहती ही हैं, मीडिया में भी छाई रहती हैं।

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) बॉलीवुड में अपनी बोल्डनेस के लिए पहचानी जाने वालीं शर्लिन चोपड़ा को अपनी फिल्म कामसूत्र 3 और दिल बोले हड़िप्पा के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई फिल्मों में आइटम नंबर भी किए हैं। शर्लिन ने एक बार खुद के बारे में बताया था कि वो कई बार मॉडलिंग के दौरान पैसों के लिए लोगों के साथ सोया करती थीं।

Exit mobile version