Bhojpuri

शुभी शर्मा ने बताया भोजपुरी इंडस्ट्री की असलियत, शूटिंग से पहले बदल दी जाती हैं हीरोइन

बॉलीवुड, साउथ या फिर भोजपुरी इंडस्ट्री इस वक्त नेपोटिज्म और ग्रुपिज्म पर जबरदस्त बहस छिड़ी है। हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने ग्रुपिज्म का मुद्दा उठाया था, वहीं अब एक्ट्रेस शुभी शर्मा भी सामने आई हैं।

दरअसल भोजपुरी एक्ट्रेस शुभी शर्मा ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपनी बात रखते हुए कहा कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ग्रुपिज्म काफी बड़े स्तर पर काम करता है। अगर आप किसी एक ग्रुप के साथ काम कर लेते हैं तो दूसरे ग्रुप वाले टारगेट करने लगते हैं।

सभी ने भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर ये भी खुलासा किया कि उन्होंने सभी के साथ काम किया है लेकिन फिर भी लोग दूसरे ग्रुप की बोलकर काम देने से मना कर देते हैं। कई फिल्म साइन हो के बाद यहाँ तक की दो दिन बाद शूटिंग शुरू होने वाली है, तभी कॉल आ जाता है कि फिल्म में हीरोइन बदल गई है। वे लोग कारण भी नहीं बताते हैं।

दरअसल इस मामले पर इससे पहले अक्षरा सिंह ने मुद्दे को उठाया था। अक्षरा ने कहा था कि भोजपुरी इंडस्ट्री में उनके खिलाफ एकजुट हो कर साजिश की गई। भोजपुरी अभिनेत्रियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा था कि आज जो एक्ट्रेसेज नेपोटिज्म पर खुलकर बोल रही हैं उस वक्त उन्होंने उनका साथ नहीं दिया था। एक समय ऐसा भी आया था जब उनके लिए इंडस्ट्री में सारे दरवाजे बंद हो गए है, यहाँ तक की उनके गाने कोई रिलीज करने को तैयार नहीं होता था।

Exit mobile version