Bollywood Celeb Fashion

शादी के 13 साल बाद भी सनी लियोनी को डेनिस से बेइंतिहां प्यार

सनी लियोनी आज बॉलीवुड का बहुत जाना पहचाना नाम है। सन्नी ने हाल में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अपने और पति डेनियल को लेकर कई खुलासे किये हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान सनी ने बताया कि पहली मुलाकात में डेनियल ने उनको लेस्बियन समझ लिया था। आज उनकी शादी को 13 साल होने वाले हैं। सनी अपने पति से बेहद प्यार करती हैं। उनका मानना है कि किस्मत ने उन्हें डेनिस से मिलवा दिया।

सनी लियोनी ने जब भारत में कदम रखा तो पॉर्न इंडस्ट्री से कनेक्शन के चलते उन्हें लोगों के नेगेटिव कॉमेंट्स सुनने पड़े थे। हालांकि अब वह बॉलिवुड का हिस्सा बन चुकी हैं। उनके पति डेनियल वेबर से उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग है और वे अपने 3 बच्चों के साथ मुंबई में रह रहे हैं।

Exit mobile version