Bollywood Stary Side

Happy B’day Darsheel : ‘तारे जमीं पर’ फेम दर्शील सफारी आज मना रहे अपना जन्मदिन

Darsheel Safary-Tare Jameen Par-Filmynism

बॉलीवुड के कुछ ऐसे कलाकार भी हैं, तो बाल कलाकार के तौर किए गए अपने काम को हमेशा याद रखे जाते हैं। कुछ ऐसे ही मनमोहक बाल कलाकार हैं दर्शील सफारी (Darsheel Safary)। आमिर खान (Aamir Khan) के साथ सुपरहिट फिल्म ‘तारें जमीन पर’ (Taare Zameen Par) में बेहतरीन काम करने वाले दर्शील सफारी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि दर्शील अब भी सक्रिय हैं, पर लोग उन्हें ‘तारे जमीं पर’ (Like Stars on Earth) फेम ही मानते हैं।

अभिनेता दर्शील सफारी (Darsheel Safary) का जन्म 9 मार्च साल 1997 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई से की है। दर्शील सफारी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में फिल्म ‘तारें जमीन पर’ (Taare Zameen Par) से की थी। इस फिल्म के लिए दर्शील सफारी फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर क्रिटिक अवॉर्ड भी हासिल कर चुके हैं। फिल्म में उनके काम को बहुत सराहा गया था। दर्शील के काम को दर्शकों के अलावा फिल्मी क्रिटिक्स ने भी खूब पसंद किया था।

तारे जमीं पर के बाद दर्शील सफारी (Darsheel Safary) का फिल्मी सफर जारी रहा। बम बम बोले, जौकोमन और मिडनाइट चिल्ड्रन में भी उन्होंने एक्टिंग के जरिये दर्शकों का दिल जीता है। बता दें कि फिल्मों के अलावा दर्शील सफारी छोटे पर्दे पर भी नजर आ चुके हैं। वह टीवी के डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के सीजन 5 में दिखाई दे चुके हैं। दर्शील सफारी टीवी शो ये हैं आशिकी- सुन यार ट्राई मार में दिख आ चुके हैं। हालांकि तारे जमीं पर जैसी सफलता उन्हें अब तक नहीं मिली है। पर, दर्शील व उनके फैंस को इंतजार है कुछ अच्छी फिल्मों, जो एक बार दर्शील को स्टार बना दे।

Exit mobile version