Bhojpuri First Look & Poster

भोजपुरी फ़िल्म ‘जन्मदाता’ का ट्रेलर रिलीज, कनक यादव व हर्षवर्धन की जमेगी जोड़ी

Bhojpuri Film Janmdata-FIlmynism

डायमंड म्यूजिक एंटरटेनमेंट प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म ‘जन्मदाता’ का ट्रेलर रिलीज गया। इस ट्रेलर को प्रिया वीडियो भोजपुरी ने जारी किया है। ‘जन्मदाता’ एक स्वच्छ पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी मनोरंजक फ़िल्म है। फिल्म अभिनेत्री कनक यादव का कहना है कि यह फिल्म बेहद खास होने वाली है, मेरे चाहने वालों को इसमें एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा।

फ़िल्म के निर्माता सुशील कुमार यश ने बताया कि ‘जन्मदाता’ में हर्षवर्धन निराला और कनक यादव मुख्य भूमिका में हैं, जबकि उनके साथ कृत कुमार, नीलम नीलू, अयाज़ खान, सपना पांडेय, विद्या सिंह, सागर वर्मा, शुभाँगी ,गिरी, रविंद्र सिंह, ओम काशी, विवेक प्रजापति, दक्ष कुमार, अमित चौधरी, पारस नाथ, पूजा विश्वकर्मा, ओम बरनवाल, भोला गुप्ता भी नज़र आने वाले हैं। फ़िल्म का निर्देशन रुस्तम अली चिश्ती ने किया हैं, जो अब तक कई फिल्मों को निर्देशित कर चुके हैं।

फिल्म को लेकर कनक यादव कहती हैं कि अरसे से लोगों की डिमांड थी कि जल्द मैं परदे पर दिखूं, जो जल्द ही पूरा होने वाला है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में मेरे किरदार को लोग बहुत पसंद करेंगे। फ़िल्म जन्मदाता के लेखक अरविंद यादव हैं। म्यूजिक साहिल खान हैं। सिंगर हनी बी, आकाश मिश्रा, अखिलेश सिंह और समीक्षा हैं। डीओपी विजय महाजन हैं। लिरिक्स सोनू शर्मा और ब्लिस्टर बेहद हैं। एक्शन अली मंसूर का है। असिस्टेंट डायरेक्टर अभिषेक सम्राट, गुड्डू बिहारी, ब्रिजेश यादव ( गुड्डू) हैं।

https://youtu.be/M12GvvpscPU
Exit mobile version