Television Telly News

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने रिया चक्रवर्ती को लिया आड़े हाथो

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में कुछ दिनों पहले रिया चक्रवर्ती है के वकील ने एक व्हाट्सएप चैट शेयर किया। इस चैट के अनुसार सुशांत का उनकी बहन के साथ झगड़ा हुआ था किसी बात कोे लेकर। अब जैसे ही ये चैट सामने आया लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आने लगी हैं।

वहीं टीवी की मशहूर अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने इस पर अपनी प्रति​क्रिया दी है।काम्या पंजाबी ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ये कोई बड़ी बात नहीं है भाई बहन में झगड़े होते रहते हैं। काम्या ने कहा कि वो साबित क्या करना चाहती है। हर भाई बहन में झगड़े होते रहते है इसमे कोई बड़ी बात नहीं है।

इसके आखिर में उन्होंने लिखा कि चोर की दाढ़ी में तिनका।अभिनेत्री के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर कई सारे लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी जिसमे लोगों ने रिया चक्रवर्ती को ही खरी खोटी सुनाते हुए काफी कुछ कहा है।

दरअसल काम्या पंजाबी छोटे परदे की ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने हमेशा से हर मुद्दे पर अपनी बेबाकी पेश की है। काम्या करीब 16 साल से छोटे पर्दे पर काम कर रही हैं। सीरियल ‘शक्ति अस्तित्व के अहसास की’ में प्रीतो का किरदार में नज़र आई हैं। इसके अलावा काम्या ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘बिग बॉस सीजन-7’, ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ और ‘बॉक्स क्रिकेट लीग’ जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।

Exit mobile version