Bollywood Celebrities

नताशा संग हनीमून मनाने तुर्की जाएंगे वरूण धवन, जानिए बॉलीवुड का फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन

Varun Dhawan and Natasha Dalal-Filmynism

अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) की शादी के बाद अब उनके हनीमून डेस्टिनेशन (Honeymoon Destination) को लेकर खबरें आ रही हैं। खबर है कि कपल तुर्की (Turki) में अपना हनीमून मनाने जाएंगे। रविवार को अलीबाग के द मेंशन हाउस (The Mension House) में दोनों ने सात फेरे लिए हैं।

खबर है कि दो फरवरी को वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) का मेगा रिसेप्शन आयोजित हो रहा है। इस मेगा रिसेप्शन में बाॅलीवुड की कई हस्तियां मौजूद रहेंगी। वरूण धवन की तरह बाकी एक्टर्स का हनीमून भी चर्चा में रहा है। विराट कोहली (Virat Kohli) व अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने फिनलैंड में अपना हनीमून मनाया था, तो मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) व अरबाज खान (Arbaaz Khan) मालदीप गए थे।

Anushka Sharma and Virat Kohli-Filmynism
Virat Kohli & Anushka Sharma

अभिनेत्री काजोल (Kajol) व अजय देवगन (Ajay Devgun) ने तो दो महीने का पूरा प्लान बनाया था, बीच में ही तबीयत खराब का बहाना कर ग्रीस से वापस हो गए थे। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) व मीरा राजपूत (Mira Rajput) की शादी 2015 में हुई थी, ये दोनों अपनी हनीमून मनाने लंदन गए थे। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) व करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपना हनीमून माने स्विटजरलैंड गए थे। वहीं, अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) व ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की शादी 2005 में हुई थी। ये दोनों अपना हनीमून मनाने यूरोप गए थे।

Kareena Kapoor & Saif Ali Khan
Exit mobile version