Bollywood Celeb Fashion Photo of the Day

कंचन अवस्थी ने कराया हाॅट फोटोशूट, जल्द दिखेंगी वेबसीरीज में

लखनवी नवाब ही नहीं होते, शहजादी भी होती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं बाॅलीवुड अभिनेत्री कंचन अवस्थी की। मूलरूप से लखनऊ की रहने वाली कंचन अवस्थी ने भले ही कम फिल्में की हैं, पर किरदार शानदार निभाया है। कंचन की इस महीने एक वेबसीरीज भी आ रही है। इसके साथ ही लखनउ में एक फिल्म की शूटिंग भी चल रही है। पर, आज हम बात कर रहे हैं कंचन की हालिया फोटोशूट की। हाल ही में कराए गए फोटोशूट में कंचन अवस्थी काफी हाॅट लग रही हैं। फिल्मिनिज्म आपको कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीर दिखा रहा है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। सोशल मीडिया पर बिंदास लिखने वाली कंचन अवस्थी अपने फैंस से हमेशा रूबरू होती रहती हैं।

Kanchan Awasthi’s Hot Photoshoot


फिल्मिनिज्म से खास बातचीत में कंचन ने कहा कि मैं लखनऊ के एक गैर फिल्मी मध्यमवर्गीय परिवार से आयी हूं। अब मिडिल फैमिली से आई हूं और गैर फिल्मी तो थोड़ा टाइम लगेगा ही, पर लक कहिए या खुद पर भरोसा मुझे अच्छे रोल मिलते चले गए। कंचन कहती हैं मैंने 2016 में शबाना आजमी के साथ सीरियल ‘अम्मा’ किया था। ‘मैं खुदीराम बोस हूं’ और ‘भूत वाली लव स्टोरी’, ‘फ्राॅड सईयां’ जैसी फिल्में की। इसके अलावा थिएटर भी खूब किया है। दिल्ली के श्रीराम सेंटर में जय प्रकाश शंकर का ‘काशी का गुंडा’ नाटक किया था। बता दें कि पिछले साल आई फिल्म ‘भूत वाली लव स्टोरी’ में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था। फैंस के साथ-साथ फिल्म क्रिटिक्स ने भी तारीफ की थी।

मैं लखनऊ के एक गैर फिल्मी मध्यमवर्गीय परिवार से आयी हूं। अब मिडिल फैमिली से आई हूं और गैर फिल्मी तो थोड़ा टाइम लगेगा ही, पर लक कहिए या खुद पर भरोसा मुझे अच्छे रोल मिलते चले गए। कंचन कहती हैं मैंने 2016 में शबाना आजमी के साथ सीरियल ‘अम्मा’ किया था। ‘मैं खुदीराम बोस हूं’ और ‘भूत वाली लव स्टोरी’, ‘फ्राॅड सईयां’ जैसी फिल्में की।

Kanchan Awasthi


लखनवी शहजादी कंचन अवस्थी का एक्टिंग करियर थिएटर प्ले यहूदी की लड़की से शुरू हुआ था। इसके बाद वह हिंदी टीवी सीरियल अम्मा का हिस्सा बनीं। इसी दौरान वे विक्रम भट्ट की अंकुर अरोड़ा मर्डर केस में बेहतरीन रोल निभाया। प्रकाश झा प्रोड्यूस्ड फिल्म फ्रॉड सैयां में अरशद वारसी के साथ नजर आई थीं। 2019 में ही उनकी एक और बाॅलीवुड फिल्म गन वाली दुल्हनिया आई, जिसने हंगामा खड़ा कर दिया। कंचन हंसती हुई कहती हैं कि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, श्बद्रीनाथ की दुल्हनिया, हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया के बाद दर्शकों को मेरी फिल्म गन वाली दुल्हनियां भी बहुत पसंद आई। दुल्हन के हाथों मेहंदी के साथ साथ गन देखकर दर्शक खूब खुश हुए थे और फिल्म भी अच्छी चली थी। इस फिल्म में एक्चुअली शादी की रात दुल्हनिया का किडनैप हो जाता है। लड़का मंडप पर बैठा रहता है तभी लड़की के घरवालों को किसी का फोन आता है कि उन्हें पांच करोड़ रुपए चाहिए। इतने में घरवालों को एक लेटर मिलता है, जिसमें लड़की ने खुद लिखा है कि वह भाग कर जा रही है। पूरा माहौल कंफ्यूजन से भर जाता है, लड़की भागी है कि किडनैप हुई है। यह फिल्म युवाओं को बहुत पसंद आई थीं।

Kanchan Awasthi


बता दें कि कंचन अवस्थी सिंगिंग में अपना कॅरियर बनाना चाहती थीं, पर आज वे पर्दे पर अभिनेत्री बन चुकी हैं। हालांकि समय मिलने पर वह गुनगुनाती जरूर हैं, इसलिए उनके सोशल एकाउंट पर आप कभी कभी उनके सिंंिगंग क्लिप भी देखते होंगे। छोटे पर्दे व बड़े पर्दे में किस पर कंफर्टेबल हैं, पर कहती हैं कि मेरे लिए दोनों ही अच्छा है। कंचन कहती हैं कि मुझे आज भी टीवी व फिल्म करने के साथ साथ थिएटर करने में मजा आता है। उन्होंने कहा कि मैं अलग अलग तरह के किरदार निभाना चाहती हूं, मैं खुद को कभी भी दोहराना नहीं चाहती।

Kanchan Awathi’s Love
Exit mobile version