Bollywood Feature & Reviews

OTeri… मलाइका अरोड़ा को छोड़ अर्जुन कपूर को मिली एक और खूबसूरत गर्लफ्रेंड!

Arjun Kapoor & Rakul Preet Singh-Filmynism

अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) व अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की जोड़ी बॉलीवुड में बहुत पसंद की जाती है। दोनों को अक्सर ही कहीं घूमते या साथ में टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। बता दें कि अर्जुन व मलाइका दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि खबर है कि अब अर्जुन कपूर की जिंदगी में एक और लड़की ने दस्तक दे दी है। अर्जुन की नई गर्लफ्रेंड बहुत है खूबसूरत है, और वह उनके लिए परफेक्ट गर्लफेंड बन सकती हैं।

जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की। इन दिनों अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और रकुल प्रीत सिंह अपनी वेब फिल्म सरदार का ग्रैंडसन (Sardar Ka Grandson) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में इन दोनों के साथ दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता भी मुख्य भूमिका में हैं। यह तीनों कलाकार इन दिनों फिल्म सरदार का ग्रैंडसन का वर्चुअल तरीके से प्रमोशन कर रहे हैं। दरअसल, हुआ यूं कि इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर ने रकुल प्रीत सिंह के लिए कहा है कि वह परफेक्ट गर्लफेंड के लायक हैं। अब उसके बाद उनदोनों के बारे चर्चा आम हो गई कि अर्जुन की नई गर्लफ्रेंड बनने वाली हैं रकूल।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), नीना गु्प्ता (Neena Gupta) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने हाल ही में एक मीडिया से खास बातचीत में अपनी निजी जिंदगी में रिलेशनशिप को लेकर भी बात की। इनसे पूछा गया कि क्या इन तीनों ने अपनी जिंदगी ने किसी को अपनाओ और छोड़ दो कहा हैं? इस सवाल के जवाब में रकुल प्रीत सिंह ने कहा, मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी कहा है कि इसे अपनाओ या छोड़ दो। दरअसल, मैंने यह कभी नहीं कहा है। क्योंकि मुझे लगता है, मैं उस तरह की इंसान हूं जो महसूस करती है कि आप हमेशा एक निश्चित तौर पर एडजस्ट करते हैं। तीनों इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने कहा कि मैं यह नहीं कह रही हूं कि एडजस्ट कर लो जैसे सोसाइटी में बोलते हैं। दो लोग कभी एक जैसे नहीं हो सकते। तो अगर मुझे खाना 7 बजे खाना है तो मैं खुलूंगी, तुम 9 बजे खाना है तो लो। इसमें कोई समस्या नहीं है। यह इस पर लड़ाई नहीं होने वाली है क्योंकि मैं ऐसी हूं। रिलेशनशिप पर रकुल प्रीत सिंह की यह बात सुनकर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) कहते हैं कि सभी लड़के यह सुनकर हैरान रह जाएंगे और महामारी (Coronavirus) के बाद जल्द ही रकुल लोगों को अपने घर के बाहर लाइन में खड़ा कर देगी।

Exit mobile version